जगबीर मलिक ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, हाथ से हाथ से जोड़ो अभियान की मजबूती के लिए बनाई रणनीति
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 12 Feb, 2023 11:33 PM

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव के लिए मजबूती से आगे बढ़ने के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को और मजबूती देने के लिए काम कर रही है।
सोनीपत(सन्नी मलिक): हरियाणा में कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव के लिए मजबूती से आगे बढ़ने के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को और मजबूती देने के लिए काम कर रही है। इसी को लेकर आज सोनीपत में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गोहाना से विधायक जगबीर मलिक के नेतृत्व में एक बैठक की और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सिरे चढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की।
बता दें कि 9 प्रदेशों में विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव होने है। जिसे लेकर हरियाणा में कांग्रेस पार्टी मजबूती देने के लिए अलग-अलग अभियानों की शुरुआत करने जा रही है। आज सोनीपत के निजी होटल में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट हुए और कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। इस बैठक में विधायक जगबीर मलिक ने कार्यकर्ताओं की अध्यक्षता की और इस अभियान को और मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए ड्यूटी लगाई।
इसकी जानकारी देते हुए गोहाना से विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण खत्म हो चुका है और अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत कर चुकी है। इसके लिए हम कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इस अभियान के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। वहीं इस बैठक में सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार, बड़ौदा से विधायक इंदुराज नरवाल, खरखौदा से विधायक जयवीर वाल्मीकि व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

बिना हाजिरी के हैवी लाइसेंस बनाने के एवज में एसआई ने मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने रंगे हाथों किया...

मजदूरी का बहाना बनाकर घर में घुसा चोर, रंगे हाथ पकड़ा तो महिला पर किया जानलेवा हमला

हाथ में चूड़ा और मेहंदी...यमुनानगर में मिला नवविवाहिता का शव, आरोपी ने चेहरा बुरी तरह कुचला

दादरी में मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में चोरों ने लगाई सेंध, 5 किलो सोना और 14 लाख रुपये पर किया हाथ...

Rohtak Crime: भालौठ सब ब्रांच नहर में मिला युवक का शव, बंधे हुए थे हाथ-पैर, जांच शुरू

महिला से रिश्वत लेते इंस्पेक्टर सहित दो गिरफ्तार,17 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

फरीदाबाद में चोरों ने मंदिर को भी नहीं बख्शा, शिवलिंग पर चढ़ी 3 किलो से ज्यादा चांदी पर किया हाथ साफ

सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल का बयान, बोलीं- हमारा नेतृत्व सक्षम हाथों में है, सेना पर...

रोहतक में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB टीम ने प्लान के तहत दबोचा

'चिंता की बात नहीं, सुरक्षित हाथों में है देश': भारत-पाकिस्तान तनाव पर बोले डॉ अरविंद शर्मा