Weather update: हरियाणा के इन 6 जिलों में आज होगी बारिश, प्रदेश के बाकी हिस्सों में उमस भरी गर्मी का अनुमान

Edited By Saurabh Pal, Updated: 07 Aug, 2023 11:15 AM

it will rain in 6 districts of north haryana today

हरियाणा में मौसम विभाग पूर्वानुमान जारी करते हुए 6 जिलों में बारिश व 16 जिलों बहुत कम मात्रा बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल में सोमवार को बारिश हो सकती है। यह मध्यम बारिश होगी।...

डेस्क: हरियाणा में मौसम विभाग पूर्वानुमान जारी करते हुए 6 जिलों में बारिश व 16 जिलों बहुत कम मात्रा बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल में सोमवार को बारिश हो सकती है। यह मध्यम बारिश होगी। जिससे फसलों को फायदा होगा। वहीं अन्य 16 जिलों में बारिश की कम आशंका को देखते हुए धूप से उमस बढ़ने का अनुमान है।

गौरतलब है की बाढ़ से उबरने के बाद उत्तर भारत में बहुत तेजी से आईफ्लू फैल रहा है। लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। आईफ्लू का प्रकोप उन स्थानों पर ज्यादा जो इलाके बाढ़ से उबरे हैं। यह उमस भरी गर्मी व सफाई के अभाव ज्यादा फैलता है। वहीं हरियाणा की बात करें, तो 24 घंटे में 606 गांव और 33 शहरी क्षेत्रों में 381 लोग आई फ्लू से संक्रमित हुए हैं। जिसके बाद अब इनकी कुल संख्या 8188 तक पहुंच गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तरी हरियाणा के इन जिलों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र , कैथल, करनाल में है। दक्षिण पश्चिमी जिलों जहां धूप व उमस भरी गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। जिनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल , फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी शामिल हैं। हलांकि इन जिलों के कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!