नवनियुक्त DGP बोले- फोर्स का फिट रहना बेहद जरूरी, क्योंकि उनके कंधों पर  है अहम जिम्मेदारी

Edited By Isha, Updated: 27 Nov, 2025 06:23 PM

it is very important for the force to remain fit

हरियाणा के पुलिस प्रमुख और वरिष्ठ आईपीएस ओपी सिंह इन दिनों अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं। नवनियुक्त डीजीपी बाडी बिल्डिंग और शरीर को ठीक रखने के लिए भी संदेश दे रहे हैं, वे वर्कआउट

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी):  हरियाणा के पुलिस प्रमुख और वरिष्ठ आईपीएस ओपी सिंह इन दिनों अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं। नवनियुक्त डीजीपी बाडी बिल्डिंग और शरीर को ठीक रखने के लिए भी संदेश दे रहे हैं, वे वर्कआउट व योगासन करते हुए अपने फोटो भी लगातार सोशल मीडिया में डाल रहे हैं ताकि बाकी पुलिस कर्मियों को भी इसकी प्रेरणा मिली। पुलिस प्रमुख द्वारा बुलेट और थार गाड़ी को लेकर दिया गया बयान भी जमकर वायरल हो रहा है, गुरुग्राम के एक गाड़ी मालिक ने उन्हें नोटिस भी भेज दिया है। 

हर विषय पर खुलकर बात करने वाले डीजी का कहना है कि बुलेट से पटाखे छोड़ने, तेज आवाज करने के साथ ही थार गाड़ी लेकर लोगों में भय फैलाने वाले कुछ तत्वों की शिकायतें भी हमारे पास आती हैं, कईं लोग इन पर कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं।प्रदेश में बतौर पुलिस प्रमुख ने प्रदेश के अंदर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन बेहद सम्मान की  बात है, शांतिपूर्ण बेहतर ढंग से कार्यक्रम होने पर ड्यूटी पर डटे पुलिस कर्मियों को बधाई दी है।उन्होंने थार और बुलेट को लेकर कहा कि कुछ असामाजिक  लोग सड़कों पर स्टंट करते हैं, बुलेट से पटाखे चलाते हैं। जिसके बारे में  बुजुर्गों व बीमार लोगों द्वारा लगातार शिकायत की जाती हैं, व्यक्तिगत तौर पर मैं किसी के  खिलाफ नहीं हूं। सोशल मीडिया का युग है, इसलिए कुछ युवा बातों तो तरोड़ मरोड़ कर डाल देते हैं।उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरा मकसद युवाओं को प्रेरणा देना और पुलिस कर्मियों को भी प्रेरणा देना है। फोर्स का फिट रहना बेहद जरूरी है क्योंकि उनके कंधों पर अहम जिम्मेदारी है।डीजीपी ने कहा कि समाज के लोग हमारे ऊपर विश्वास करते हैं, हम उनकी सुरक्षा के लिए हैं। युवाओं को फिट रहने और नशे व ड्रग से दूर रहना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मंच पर अपराधियों को महिमा मंडित करते हैं, इसमें दाल में कुछ काला नजर आता है। कुछ कलाकारों के गीतों पर रोक लगाई गई है। उनके विरुद्ध एक्शन लिया जा रहा है। आने वाले वक्त में  भी सभी जिलों से इस तरह के तत्वों पर नजर रखने का आदेश दिया गया है। 

हर एक थानेदार को दिशा निर्देश जारी करें ठीक ढंग से काम-डीजीपीपुलिस प्रमुख ओपी सिंह ने कहा कि हर थानाध्यक्ष को हमने दिशा निर्देश जारी किए हैं। अपने अपने इलाकों में बेहतर काम करें और पांच बड़े अपराधियों को अंदर करने का लक्ष्य पूर्ण करें। डीजीपी ने यह भी कहा कि आए दिन दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं, जो लोग मन लगाकर काम करेंगे उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा वर्ना उनके स्थान पर दूसरे लोगों को काम करने का मौका दिया जाएगा।        
मीडिया से भी अपील महिमा मंडन से बचें
हरियाणा डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि अपराधियों को महिमामंडन से भी बचना होगा क्योंकि इनको बढ़ा चढ़ाकर लिखना ठीक नहीं है। आने वाली पीढ़ियों को हम क्या संदेश देना चाहते हैं। अपराधियों को महिमामंडित करने से युवाओं को भटकना वाली बात होगी क्योंकि वे उनके जीवन व ग्लैमर को लेकर भ्रमित होकर गलत रास्ते पर जा सकते हैं, इसलिए मीडिया को बचना चाहिए। सोशल मीडिया पर कुछ लोग लगातार इस तरह की हरकतों में पड़े हुए हैं, हम नजर रख रहे हैं, इस तरह तत्वों पर कार्रवाई होगी।
 
स गुरूग्राम के एक थार मालिक ने हरियाणा डीजीपी को थार मालिकों पर बयान को अपमानजनक बताते हुए उन वकील के माध्यम से लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में बयान को वापस लेने और सार्वजनिक माफी मांगने की अपील की है। आरोप है कि बयान के बाद लोगों ने ताने मारने शुरू कर दिए हैं, बच्चे को भी स्कूल में सुनने पड़ गया है। आठ नवंबर को गुरुग्राम में मीडिया में  बयान देकर थार व बुलेट मालविकों को अपमानजनक बातें कही गई। नोटिस में डीजीपी के बयान के बाद समाज में थार और बुलेट को लेकर मजाक बनाया जाने लगा है, जिसके कारण बच्चों ने थार चलानी छोड़ दी है। इस तरह से वे अपने बयान को लेकर माफी मांगें। यहां पर बता दें कि बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो गया, जिससे उन्हें रिश्तेदारों, पड़ोसियों और जान-पहचान वालों के बीच शर्मिंदगी, मजाक और मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!