हजारों किसानों के साथ 2 जून को धरने पर होगी इनेलो, अभय चौटाला ने किया ऐलान

Edited By Shivam, Updated: 23 May, 2020 01:35 PM

inld will protest against khattar government

इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक  अभय चौटाला ने ऐलान करते हुए कहा है कि अगर 1 जून तक किसानों को उनकी फसल की पेमेंट नहीं मिलती है, तो 2 जून को इनेलो हजारों...

चंडीगढ़(धरणी): इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक  अभय चौटाला ने ऐलान करते हुए कहा है कि अगर 1 जून तक किसानों को उनकी फसल की पेमेंट नहीं मिलती है, तो 2 जून को इनेलो हजारों किसानों के साथ सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी और सरकार को मजबूर करेगी कि किसान को उनकी फसल की पूरी पेमेंट की जाए। अभय चौटाला चंडीगढ़ में एक प्रेसवार्ता के दौरान बोल रहे थे। अभय चौटाला की प्रेसवार्ता आप नीचे वीडियो में देख सकते हैं-



अभय ने कहा कि उनकी विधानसभा राजस्थान के साथ लगती है, जहां चने की पैदावार बहुत है। चने की खरीद के लिए 4 मंडियां बनाई गई हैं, मगर खरीद बन्द हैं। उन्होंने कहा कि सरकार दावे बड़े करती है, मगर हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। किसानों को एक तिहाई पेमेंट भी नहीं मिली है।

अभय चौटाला ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का स्पोक्स मैन जो देवीलाल के नाम पर राजनीति करता है, उसको कृषि की जानकारी तक नहीं है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत गुमराह करने वाले बयान वह देते हैं, पिछले दिनों बयान दिए कि निर्मल सिंह की सारी फसल खरीद ली, यह निर्मल सिंह दुष्यंत का पीएसओ है।

अभय ने कहा कि अगर 1 जून तक किसानों की फसल की पूरी पेमेंट न की गई तो 2 जून को हजारों किसानों को साथ लेकर इनेलो धरने पर बैठ जाएगी। उन्होंने कहा कि नियम यह है कि 72 घण्टे में अगर पेमेंट न मिले तो किसान को ब्याज भी मिलना चाहिए।

इस दौरान अभय ने कहा कि की कोरोनाकाल में मीडियाकर्मियों की भूमिका जबरदस्त रही है, डॉक्टर्स व हैल्थ स्टाफ की भूमिका सरहनीय रही है। उनकी बदौलत एनसीआर के साथ होते हुए भी हरियाणा को सुरक्षित रखा गया। अभय ने कहा कि पुलिस की भूमिका भी सराहनीय रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!