Paris Olympics: हरियाणवी छोरों ने दिखाई Team Spirit, भारत की झोली में चौथा मेडल हॉकी से आया

Edited By Saurabh Pal, Updated: 08 Aug, 2024 07:42 PM

indian hockey team won bronze medal in paris olympics haryana

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ब्रांज मेडल के लिए स्पेन से मैच खेल रही है। इस मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ब्रांज मेडल पर कब्जा किया है। इस टीम में हरियाणा के तीन खिलाड़ी खेल रहे हैं। जिसमें हिसार के संजय और सोनीपत के सुमित व अभिषेक शामिल...

हरियाणा डेस्कः पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ब्रांज मेडल के लिए स्पेन से मैच खेल रही है। इस मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ब्रांज मेडल पर कब्जा किया है। इस टीम में हरियाणा के तीन खिलाड़ी खेल रहे हैं। जिसमें हिसार के संजय और सोनीपत के सुमित व अभिषेक शामिल हैं। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं के हरियाणावी छोरों ने टीम स्प्रिट दिखाते हुए हॉकी में कमाल किया है। पेरिस ओलंपिक में चौथा मेडल भारत की झोली में आ गिरा है। 

PunjabKesari

ब्रांज के मैच में भारतीय टीम ने स्पेन की हॉकी टीम को 2-1 से मात दी है। भारतीय टीम पेरिस ओलंपिक 2024 में हॉकी सेमीफाइनल मुकाबला हारकर ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेल रही है। भारतीय टीम को जर्मनी की टीम ने हराकर गोल्ड की रेस से बाहर किया था। 

PunjabKesari

स्पेन के खिलाफ भारत का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास ओलंपिक में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था। भारत ने 1968 और 1972 में लगातार दो ब्रॉन्ज मेडल ओलंपिक में जीते थे।

PunjabKesari

वहीं इस मैच में अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश करियर का अपना आखिरी मैच खेल रहे हैं। इसके बाद वह हॉकी को अलविदा कह देंगे। बता दें कि श्रीजेश कमाल के गोलकीपर हैं। उन्होंने  ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 11 पेनल्टी कॉर्नर सेव किए थे। यह मैच पेनल्टी शूटआऊट में गया था, इसमें भी उन्होंने 2 शानदार सेव किए थे।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!