हिसार में दादा-दादी और पोते ने जहर खाकर सुसाइड किया, ठेके पर खेती करता था परिवार

Edited By Isha, Updated: 25 Jun, 2024 02:54 PM

in hisar grandparents and grandchildren committed suicide

हिसार में मंगलवार को परिवार के 3 सदस्यों ने जहर निगलकर सुसाइड कर लिया। घटना ढंढूर गांव की है। मरने वालों में दादा-दादी व पोता शामिल हैं। परिवार करीब 10 साल से गांव के पास बीड़ के खेतों को ठेके पर लेकर

हिसार: हिसार में मंगलवार को परिवार के 3 सदस्यों ने जहर निगलकर सुसाइड कर लिया। घटना ढंढूर गांव की है। मरने वालों में दादा-दादी व पोता शामिल हैं। परिवार करीब 10 साल से गांव के पास बीड़ के खेतों को ठेके पर लेकर खेती करता था। यह जमीन हिसार निवासी किसी व्यक्ति की है।

पड़ोसियों के अनुसार, ठेके पर जमीन लेकर खेती करने के बाद भी जब जमीन मालिक ने हिसाब नहीं किया तो परिवार ने परेशान होकर जहर खा लिया। तीनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान पहले पोते ने दम तोड़ दिया। इसके बाद दादा-दादी की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रताप (65), बिमला (60) और नसीब के रूप में हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!