फरीदाबाद में बाइक सवार चाचा-भतीजे को हाइवा ने मारी टक्कर, भतीजे की दर्दनाक मौत

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 07 Jul, 2025 04:20 PM

in faridabad a bike riding uncle and nephew were hit by a hiva

फरीदाबाद के सुनपेड़ गांव के पास हाइवा ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। इस टक्कर में 17 वर्षीय भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के सुनपेड़ गांव के पास हाइवा ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में 17 वर्षीय भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

सुनपेड़ गांव के सरपंच विजेंद्र रावत ने बताया कि गांव का ही रहने वाला करीब 17 वर्षीय धीरज अपने चाचा के साथ बाइक पर कंही जा रहा था। बल्लभगढ़ की तरफ से आ रहे हाइवा ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में चाचा तो बच गया लेकिन ट्रक ने भतीजे को कुचल दिया। सरपंच ने ट्रक ड्राइवर को जिम्मेदार ठहराया है।

PunjabKesari

आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

वहीं जांच अधिकारी भूपेंद्र ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े 4 बजे है। हादसे में धीरज की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!