ऐलनाबाद में मनोहर सरकार ने सात साल में किए 700 करोड़ के विकास कार्य

Edited By Shivam, Updated: 23 Oct, 2021 07:01 PM

in ellenabad manohar government did development work worth 700 crores

हरियाणा की मनोहर सरकार ने अपने कार्यकाल के सात साल के दौरान केवल ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में 697 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। दिलचस्प बात यह है इससे पहले यहां से जीतने वाले विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने कभी इस तरफ...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा की मनोहर सरकार ने अपने कार्यकाल के सात साल के दौरान केवल ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में 697 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। दिलचस्प बात यह है इससे पहले यहां से जीतने वाले विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने कभी इस तरफ ध्यान नहीं दिया। हरियाणा में अब से पहले सत्ता में आई सरकारों पर विकास के नाम पर क्षेत्रवाद की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगता रहा है। वर्ष 2014 में सत्ता संभालने वाली मनोहर सरकार में ऐलनाबाद का कोई विधायक नहीं होने के बावजूद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां 697.782 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए हैं।

ऐलनाबाद विधानसभा में अपने प्रत्याशी गोबिंद कांडा के प्रचार के लिए चुनावी मैदान में उतरे हरियाणा भाजपा के नेताओं द्वारा हरियाणा सरकार द्वारा किए गए ये कार्य जनता के सामने रखकर विकास के लिए वोट मांग रहे हैं। भाजपा नेताओं द्वारा गिनवाई जा रही उपलब्धियों के अनुसार वर्ष 2014 से लेकर अब तक यहां विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा 147.41 करोड़ रुपये के माध्यम से ग्रामीण विकास परियोजनाओं को लागू किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में जहां कई स्कूलों को अपग्रेड किया, वहीं नई इमारतें भी बनाई गई हैं। प्रदेश सरकार ने इन सात वर्षों में शिक्षा के सुधार के लिए 10.837 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस प्रकार सिंचाई क्षेत्र में ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र को अपग्रेड करने के लिए 24.24 करोड़ खर्च किया गया है।

ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की समस्या गंभीर थी, यहां सड़कें गढ्ढों में बदली हुई थी। जिसके चलते लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण तथा सड़क मजबूती पर 215.58 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ऐलनाबाद क्षेत्र के ज्यादातर लोग पशु पालन से जुड़े हुए हैं, जिसके चलते 2.5845 करोड़ की लागत से पशु डिस्पैंसरियों में सुधार किया गया है। ऐलनाबाद में दर्जनों गांवों को जहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति के साथ जोड़ा जा चुका है, वहीं 128.11 करोड़ की लागत से बिजली की तारों को बदलने, खंभे लगाने तथा सब स्टेशनों को अपग्रेड करने का काम किया गया है। इसके अलावा यहां की पीएचसी, सीएचसी में सुधार के लिए 18.98 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 

भाजपा की तरफ से चुनाव प्रभारी सुभाष बराला का कहना है कि भाजपा हर बार की तरह इस बार भी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। बराला के मुताबिक ऐलनाबाद की जनता भाजपा और मनोहर लाल सरकार पर विश्वास करती है। ऐलनाबाद में किए गए कार्यों का लाभ चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को जरूर मिलेगा। 

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी का कहना है कि हरियाणा सरकार सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास के ध्येय पर काम कर रही है। पूर्व सरकारों ने जहां केवल चुनिंदा क्षेत्रों में ही विकास परियोजनाओं को लागू किया था, वहीं वर्तमान भाजपा सरकार ने क्षेत्रवाद को दूर करते हुए उन क्षेत्रों में भी काम करवाए, जिन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के विधायक भी नहीं हैं। ऐलनाबाद को अपना राजनीतिक गढ़ कहने वाले यहां से जीतकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक भी पहुंचे, लेकिन कभी विकास नहीं किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!