पंजाब बंद का हरियाणा में असर, ये रूट रहेंगे डायवर्ट, जानिए किन रास्तों पर पड़ा असर ?

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Dec, 2024 07:35 AM

impact of punjab bandh in haryana many routes diverted

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आज पंजाब बंद की घोषणा की है। इसका असर हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। यहां पर भी कई रूटों को डायवर्ट कर दिया गया है।

हरियाणा डेस्क : किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आज पंजाब बंद की घोषणा की है। इसका असर हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। यहां पर भी कई रूटों को डायवर्ट कर दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि किसान नेताओं ने सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक टाइम निर्धारित किया है। किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर लोगों से बंद का समर्थन मांगा है और व्यापारियों से अपनी दुकान, ऑफिस, फैक्ट्री समेत सभी प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील भी की है। इस बीच इसका असर हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। 30 दिसंबर को पंजाब बंद को देखते हुए कई रूटों को डायवर्ट कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में डायल 112 पर सम्पर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं। 

ये रूट रहेंगे डायवर्ट :

  • अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन अंबाला छावनी कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर, रामगढ़, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं।
  • अंबाला से नारायणगढ़ जाने वाले वाहन अंबाला छावनी कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर होते हुए नारायणगढ़ जा सकते हैं।
  • चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, मुलाना, राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 344 से होकर यमुनानगर, रादौर, लाडवा, इंद्री, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली जा सकते हैं या फिर चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, पीपली, करनाल से होकर भी दिल्ली जा सकते हैं।
  • हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन बरवाला, नरवाना, कैथल, कुरूक्षेत्र, शाहबाद, साहा, शहजादपुर, पंचकूला होते हुए भी चंडीगढ़ जा सकते हैं. हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन बरवाला, नरवाना, कैथल, पेहवा, ठोल, शाहबाद, साहा, शहजादपुर, पंचकूला होते हुए भी चंडीगढ़ जा सकते हैं।
  • चंडीगढ़ से हिसार जाने वाले वाहन पंचकूला, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, कुरूक्षेत्र, कैथल, नरवाना, बरवाला होते हुए भी हिसार जा सकते हैं।
  • दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए दिल्ली, सोनीपत, करनाल, इंद्री, लाडवा या करनाल, कुरूक्षेत्र, उमरी चौक, लाडवा, रादौर, यमुनानगर एन एच344ए, मुलाना, शहजादपुर, पंचकुला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं।
  • दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, शाहबाद, साहा, शहजादपुर, पंचकूला होते हुए भी चंडीगढ़ जा सकते हैं।
  • आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में डायल 112 पर सम्पर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।


    (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!