Edited By Isha, Updated: 12 Jul, 2026 10:54 AM

हरियाणा के सफीदों कोर्ट परिसर के बाहर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बन गया, जब एक महिला अपने जेठ के लड़के (सगे भतीजे) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप के स्टांप पेपर तैयार करवाने
जींद: हरियाणा के सफीदों कोर्ट परिसर के बाहर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बन गया, जब एक महिला अपने जेठ के लड़के (सगे भतीजे) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप के स्टांप पेपर तैयार करवाने पहुंची। महिला अपने पति से 10 साल छोटे भतीजे के प्यार में इस कदर अंधी हो चुकी थी कि वह पति को छोड़कर उसके साथ रहने पर अड़ गई। इसी बीच कोर्ट के बाहर महिला का पति और अन्य ग्रामीण पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले और हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ।
जानकारी के अनुसार, पानीपत के एक गांव की रहने वाली 28 वर्षीय महिला को अपने ही सगे जेठ के बेटे से प्यार हो गया, जो उम्र में उससे करीब 10 साल छोटा है। दोनों ने समाज और लोक-लाज की परवाह किए बिना साथ रहने का फैसला किया।शनिवार सुबह दोनों अपनी रजामंदी से साथ रहने (लिव-इन रिलेशनशिप) के कानूनी दस्तावेज और स्टांप पेपर तैयार करवाने के लिए सफीदों कोर्ट के सामने पहुंचे थे। लेकिन इसकी भनक महिला के पति और ग्रामीणों को लग गई और वे भी मौके पर धमक पड़े।
जैसे ही पति और ग्रामीणों ने चाची-भतीजे को कोर्ट के बाहर देखा, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।महिला के पति ने सगे भतीजे को पकड़ लिया और बीच सड़क उसकी जमकर धुनाई कर दी।दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गाली-गलौज, मारपीट और हंगामा चलता रहा।कोर्ट के बाहर माहौल को बिगड़ता और कानून व्यवस्था खराब होती देख आसपास के स्थानीय दुकानदारों ने तुरंत मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी।
पति को छोड़ भतीजे संग रहने की जिद पर अड़ी महिला
बताया जा रहा है कि महिला पूरी तरह से अपने भतीजे के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है और वह अपने पति के पास वापस जाने को तैयार नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सगे रिश्तों के बीच उपजे इस विवाद की चर्चा पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई है।