Road Accident: बेटी के घर से वापस लौट रहा था परिवार, हादसे में मां-बाप सहित बेटे की मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 30 May, 2025 09:51 AM

husband and wife along with their son died in a road accident

पंजाब के पटियाला शहर के पास वीरवार को हुए एक सड़क हादसे में डबवाली के प्रमुख आढ़ती पवन बब्बर, उनकी पत्नी कुसुमलता व युवा बेटे सिद्धांत की मौत हो गई।

डबवाली : पंजाब के पटियाला शहर के पास वीरवार को हुए एक सड़क हादसे में डबवाली के प्रमुख आढ़ती पवन बब्बर, उनकी पत्नी कुसुमलता व युवा बेटे सिद्धांत की मौत हो गई। पवन बब्बर चंडीगढ़ में रह रही अपनी छोटी बेटी के घर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कार से डबवाली लौट रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया और कार सवार तीनों लोग काल का ग्रास बन गए। 

जिस समय हादसा हुआ तो उनकी गाड़ी के पीछे थोड़ी ही दूर उनकी डबवाली में विवाहिता बड़ी बेटी प्रिया व दामाद चयन अपनी कार से आ रहे थे। उन्होंने मौके पर आकर जब देखा तो सब हादसे में खत्म हो चुके थे। पवन बब्बर के परिवार के साथ कुदरत ने पहले भी डबवाली अग्निकांड में क्रूरता दिखाई थी। डबवाली अग्निकांड में इस परिवार ने 5 सदस्य खोए थे। इसमें पवन बब्बर के भाई रवि बब्बर का पूरा परिवार त्रासदी का शिकार हो गया था। इस अग्निकांड में पवन बब्बर का एक बेटा व उनके दूसरे भाई सुरेश का भी एक लड़का अकाल मृत्यु का शिकार हुए थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!