HSSC का आखिरी मौका, बायोमीट्रिक से छूटे अभ्यर्थियों के लिए खुलेगा पोर्टल..ऐसे करें आवेधन

Edited By Isha, Updated: 02 Jun, 2026 09:49 AM

hssc final opportunity portal to open for candidates who missed biometric

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) के लिए बायोमीट्रिक से वंचित रहे अभ्यर्थियों को आखिरी मौका दिया है। ऐसे अभ्यर्थी 3 जून से 5 जून तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में बायोमीट्रिक करा सकेंगे।

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) के लिए बायोमीट्रिक से वंचित रहे अभ्यर्थियों को आखिरी मौका दिया है। ऐसे अभ्यर्थी 3 जून से 5 जून तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में बायोमीट्रिक करा सकेंगे।

आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि जो अभ्यर्थी संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) ग्रुप-सी के दौरान बायोमीट्रिक नहीं करा सके थे उनके लिए यह आखिरी मौका है। पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) व राजकीय रेलवे पुलिस पुरुष अभ्यर्थियों के पीएमटी का 5 जून तक शेड्यूल जारी किया है।

2 से 9 मई तक अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को मंगलवार को पीएमटी के लिए बुलाया है। 11 से 16 मई तक अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी 3 जून को पीएमटी में शामिल होंगे। 18 से 23 मई तक अनुपस्थित रहने वाले 4 जून व 25 से 30 मई तक पीएमटी ने वंचित रहे अभ्यर्थियों का 5 जून को पीएमटी होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर सुबह 6.30 बजे पहुंचना होगा।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!