Edited By Gourav Chouhan, Updated: 18 Sep, 2022 04:10 PM

पुलिस ने दो महिलाओं और उनके सहयोगियों को 1 लाख रूपए गिरफ्तार किया है। रूपए ना देने की एवज में महिला ने व्यक्ति को रेप के मामले में फंसाने की धमकी दी थी।
गन्नौर(कपिल): सोनीपत के गन्नौर में एक महिला द्वारा एक व्यक्ति को हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों रूपए ऐंठने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसा कर 10 लाख रूपए मांगे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दो महिलाओं और उनके सहयोगियों को 1 लाख रूपए गिरफ्तार किया है। रूपए ना देने की एवज में महिला ने व्यक्ति को रेप के मामले में फंसाने की धमकी दी थी। व्यक्ति किसी तरह महिला के झांसे से निकल गया और गन्नौर थाना पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया।
युवक के साथ पहले से थे संबंध, रेप केस में फंसाने की दी थी धमकी
गांव तेवडी निवासी आनंद ने बताया कि सोनीपत के तेवड़ी हाल ककरोई चौक निवाली संतोष व सुनीता का उसके घर आना जाना था। वह पिछले कई सालों से संतोष के साथ संपर्क में थे। वह उसे हर महीने खर्चे के नाम पर रूपए भी देता था। संतोष का लालच बढ़ गया तो उसने जगवंती व रामबीर के साथ मिल कर 10 लाख रूपए की मांग कर डाली। आनंद ने बताया कि महिला उसे फोन पर गालियां भी देने लगी और उसकी वीडियो लीक करने की धमकी भी देती थी। रूपए न देने की सूरत में उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की भी धमकी लगातार दी जा रही थी, जिससे वह मानसिक तनाव में था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। जैसे ही शिकायतकर्ता ने महिलाओं को एक लाख रुपये सौंपे तो पुलिस की टीम ने दोनों महिलाओं व उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।
गन्नौर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपित महिलाओं व उनके साथी को 1 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)