आज परिणय सूत्र में बंधेगी हॉकी खिलाड़ी दीपिका, करनाल के विक्रम संग लेंगी सात फेरे

Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Nov, 2017 04:52 PM

hockey player deepika thakur marriage

भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी दीपिका ठाकुर आज शादी के बंधन में बंधने जा रही है। दीपिका की शादी करनाल के विक्रम के साथ हो रही है। विवाह समारोह का आयोजन करनाल में हो रहा है। बीती रात यमुनानगर में सिटी पैलेस के नजदीक उनके घर पर लेडीज संगीत का आयोजन...

यमुनानगर(ब्यूरो): भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी दीपिका ठाकुर आज शादी के बंधन में बंधने जा रही है। दीपिका की शादी करनाल के विक्रम के साथ हो रही है। विवाह समारोह का आयोजन करनाल में हो रहा है। बीती रात यमुनानगर में सिटी पैलेस के नजदीक उनके घर पर लेडीज संगीत का आयोजन हुआ था।
PunjabKesari
अप्रैल में तय हुआ था दीपिका का रिश्ता
दीपिका और विक्रम का रिश्ता अप्रैल में तय हुआ था। विक्रम दिल्ली के सम्राट होटल में मैनेजर हैं और दीपिका कपूरथला के रेलवे कोच फैक्‍टरी में कार्यरत हैं। दीपिका ने बताया कि वह इस शादी से बेहद खुश हैं। पूरे परिवार में जश्न का माहौल है और सभी शादी को लेकर बेहद उत्साहित है।

शादी में ये हस्तियां करेंगी शिरकत
दीपिका की शादी में भारतीय हॉकी टीम के कोच डेविड, हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज, हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला, खली उर्फ दिलीप सिंह, शाहबाद से हॉकी कोच बलदेव सिंह, भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और रेलवे के खिलाड़ी पंकज चुघ शामिल होंगे। दीपिका की बदौलत ही भारतीय महिला हॉकी टीम एशियन चैंपियन बनी थी। पिछले दिनों चीन में खेले गए मैच के अंतिम क्षण में निर्णायक गोल दीपिका ने ही किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!