'हैलो! मैं अमित शाह बोल रहा हूं...' गृहमंत्री बन SP के रीडर को किया फोन, फिर इस काम के लिए बनाया दबाव

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 16 Jun, 2025 05:43 PM

hello i am amit shah  by posing as a fake home ministe

जींद की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने भारत के गृहमंत्री अमित शाह बनकर एसपी रीडर रामनिवास पर फोन के जरिए...

जींद (अमनदीप पिलानिया) : जींद की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने भारत के गृहमंत्री अमित शाह बनकर एसपी रीडर रामनिवास पर फोन के जरिए काम करवाने का दबाव डाला। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।  

एसपी रीडर रामनिवास ने 13 जून को दी शिकायत में बताया कि वह अपने कार्यालय में काम कर रहे थे, तभी उनके सरकारी फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गृहमंत्री अमित शाह बताकर एक काम करवाने और एसपी से बात करने का दबाव डाला। रीडर को कॉलर के हाव-भाव पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। जांच में कॉल करने वाले नंबर से सुल्तान की पहचान हुई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। मोबाइल नंबर के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई, जिसके बाद सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया गया।  

कई नेताओं के नाम पर आरोपी कर चुका है ठगी

सिविल लाइन थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी कि कोई व्यक्ति बड़े राजनेताओं का नाम लेकर अधिकारियों पर दबाव डालता है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और आरोपी सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पहले भी कई बार राजनेताओं के नाम पर फोन कर ठगी कर चुका है। सुल्तान शारीरिक रूप से अक्षम है, अशिक्षित है, और उसका मुख्य काम लोगों को बहला-फुसलाकर पैसे ठगना है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!