हेड कांस्टेबल संतोष शर्मा ने नीदरलैंड में चमकाया हरियाणा का नाम, कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 03 Aug, 2022 02:31 PM

head constable santosh sharma won gold medal in wrestling in netherlands

नीदरलैंड के रोटरी ड्रम में आयोजित विश्व पुलिस खेल प्रतियोगिता में 76 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती लड़ते हुए संतोष शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता।

समालखा(विनोद): पानीपत पुलिस की हेड कांस्टेबल संतोष शर्मा ने विश्व पुलिस खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। बीती 22 जुलाई से 31 जुलाई तक नीदरलैंड के रोटरी ड्रम में आयोजित विश्व पुलिस खेल प्रतियोगिता में 76 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती लड़ते हुए संतोष शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता। नीदरलैंड मे आयोजित पुलिस गेम्स में हरियाणा पुलिस के 9 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 7 मेडल जीते। हरियाणा पुलिस का नाम रोशन करने वाले सभी पुलिस कर्मियों को प्रदेश के डीजीपी ने सम्मानित किया।

 

अब तक 51 मेडल जीत चुकी हैं हेड कांस्टेबल संतोष शर्मा

 

पानीपत पुलिस की जवान संतोष शर्मा ने कुश्ती में अब तक नेशनल ओर इंटरनेशनल स्तर पर 51 मेडल हासिल किए हैं। सन् 2012 से 2016 तक महिला पुलिस कुस्ती टीम की  चैम्पियन रह चुकी संतोष शर्मा ने 2014 मे हुए कामनवैल्थ गेम्स में देश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी साक्षी मलिक, बबीता फोगाट, विनेश व ललिता फोगाट की कोच रह चुकी है। नीदरलैंड से गोल्ड लाने वाली पानीपत पुलिस की जवान संतोष शर्मा का अगला लक्ष्य 2023 मे कनाडा मे होने वाली अंतरराष्ट्रीय पुलिस खेल प्रतियोगिता मे देश के लिए गोल्ड जीतना है। सिवाह गांव की बेटी संतोष शर्मा के गोल्ड लाने से हरियाणा पुलिस के साथ-साथ उनके पैतृक गांव में भी खुशी का माहौल है।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!