दोस्त को छोड़ने निकला था, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Krishan Rana, Updated: 13 Apr, 2026 07:48 PM

he had gone to off a friend died after being hit by an unknown vehicle le

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से अंबाला के एक युवक की मौत हो गई

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से अंबाला के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देर रात हुआ, जब युवक अपने दोस्त को बाइक पर छोड़ने जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 22 वर्षीय अभिषेक निवासी कसरेला खुर्द, जिला अंबाला के रूप में हुई है। अभिषेक के परिवार में एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। उसके पिता राजकुमार हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे, जिनकी सितंबर 2022 में मृत्यु हो चुकी है।

परिजनों के अनुसार 12-13 अप्रैल की रात करीब 11:15 बजे अभिषेक अपनी बाइक (HR 54 F 1456) पर सवार होकर कसरेला गांव से शाहाबाद की तरफ जा रहा था। उसके साथ गांव का ही रहने वाला उसका दोस्त सचिन भी था, जिसे वह छोड़ने जा रहा था। जब वे जंधेड़ी गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभिषेक को गंभीर चोटें लगीं और उसकी मौत हो गई, जबकि सचिन घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग तुरंत सरकारी अस्पताल शाहाबाद पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!