Weather Update: कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाए हरियाणवी, मौसम को लेकर आ गई बड़ी Update

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Nov, 2024 10:24 AM

haryanvi people should get ready for the harsh winter

हरियाणा में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। आज से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जो दिन और रात दोनों के तापमान में असर डालेगा और गिरावट दर्ज की जाएगी।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। आज से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जो दिन और रात दोनों के तापमान में असर डालेगा और गिरावट दर्ज की जाएगी। रात से पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा। इससे पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इस कारण मैदानी इलाके और ठंडे होंगे।

वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा के 4 जिलों कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र और पानीपत में धुंध पड़ने की चेतावनी दी है। दो दिन इन जिलों में गहरी धुंध पड़ सकती है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ से हवा की स्थिति आज रात से ही बदल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में न्यूनतम तापमान हिसार में सबसे कम 8.0 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं हरियाणा में प्रदूषण की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। हरियाणा के 8 जिलों में AQI 400 पार पहुंच गया है।

हरियाणा के प्रदूषित टॉप 5 शहर में सिरसा-हिसार

एक ओर एनसीआर में प्रदूषण को कम करने के लिए ग्रैप 4 लागू हो चुका है, वहीं एनसीआर से बाहर हरियाणा के बाकि इलाकों में भी प्रदूषण बिगड़ रहा है। सिरसा और हिसार में मैक्सिमम एक्यूआई 400 के आंकड़े को पार कर गया है। यहां प्रशासनिक आदेशों का सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा है। स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव नहीं किया गया है। अधिकांश प्राइवेट स्कूल सुबह 8 बजे लग रहे हैं जबकि सरकार ने 15 नवंबर से ही स्कूलों के समय में बदल दिया है। इससे बच्चों को प्रदूषण और ठंड दोनों की मार सहनी पड़ रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!