बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रही थी हरियाणा की महिला, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान

Edited By Deepak Kumar, Updated: 23 Jun, 2025 03:46 PM

haryana woman dies father and daughter injured in badrinath landslide

बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के तीर्थयात्रियों की कार पर चमोली जिले में बद्रीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से मलबा गिर गया। इस हादसे में एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि उसके पति और 10 वर्षीय पुत्री घायल हो गए हैं।

हरियाणा डेस्कः बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के तीर्थयात्रियों की कार पर चमोली जिले में ज्योतिर्मठ और चमोली के बीच बद्रीनाथ हाईवे पर पातालगंगा भूस्खलन जोन में पहाड़ी से मलबा गिर गया। इस हादसे में एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि उसके पति और 10 वर्षीय पुत्री घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 8:30 बजे एक कार ऋषिकेश की ओर जा रही थी, तभी पातालगंगा भूस्खलन क्षेत्र में अचानक पहाड़ी से मलबा और भारी पत्थर गिर पड़े। मलबा सीधे कार पर गिरा, जिससे वाहन में सवार 36 वर्षीय शिल्पा पत्नी अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में फंसे शिल्पा के पति अंकित (40 वर्ष, पुत्र बजरंग लाल) और उनकी 10 वर्षीय पुत्री ख्वाहिश को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। जिला प्रशासन की ओर से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।

प्रशासन द्वारा कार को हाइवे से हटाकर मलबा साफ किया गया और यातायात बहाल किया गया। मृतका और घायलों का संबंध फतेहाबाद, हरियाणा से बताया जा रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!