हरियाणा विस चुनाव: 1.83 करोड़ मतदाता 19578 मतदान केंद्रों पर डालेंगे वोट

Edited By Shivam, Updated: 10 Oct, 2019 07:03 PM

haryana vis election 1 83 crore voters to cast votes at 19578 polling stations

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में इस बार 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता वोट डालेंगे। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्तूबर, 2019 को होने वाले मतदान के लिए कुल 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 4 अक्तूबर, 2019 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार...

डेस्क: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में इस बार 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता वोट डालेंगे। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्तूबर, 2019 को होने वाले मतदान के लिए कुल 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 4 अक्तूबर, 2019 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 7 हजार 955 सर्विस वोटर शामिल हैं। 98 लाख 78 हजार 42 पुरुष मतदाता, 85 लाख 12 हजार 231 महिला मतदाता और 252 ट्रांसजेडर मतदाता हैं।

प्रदेश में 10324 लोकेशन पर 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 19425 रेगुलर और 153 सहायक मतदान केंद्र हैं। शहरी क्षेत्र में 5741 और ग्रामीण क्षेत्र में 13837 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हरियाणा पुलिस ने विधानसभा चुनाव को लेकर मुस्तैदी बढ़ा दी है। अंतरराज्यीय सीमाओं व नाकों पर पहली बार पड़ोसी राज्यों की पुलिस टीमों के साथ आखिरी 72 घंटे हरियाणा पुलिस का एक जवान भी तैनात रहेगा। 

चुनाव में बेहिसाब नकदी, अवैध शराब और हथियारों के अवैध प्रवाह पर पूरी तरह अंकुश लगाने को यह निर्णय लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस इस बार नए उपाय अपना रही है। इसके तहत सभी 1900 स्पेयर ईवीएम पाटिर्यों के साथ एक पुलिस कर्मी तैनात करने का निर्णय लिया है ताकि मतदान के दौरान ऐसे ईवीएम की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह कदम भी पहली बार उठाया गया है।

लोकसभा चुनाव-2019 की तुलना में 5,000 से अधिक कर्मियों का अतिरिक्त सुरक्षाबल जुटाया गया है। इस चुनाव में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 130 कंपनियों के अतिरिक्त कुल 57,583 पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की जा रही है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस टीमों ने नाकाबंदी, गश्त, फलैग मार्च व जांच बढ़ा दी है। विर्क ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए समस्त पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!