जज्बे को सलाम: Haryana की बेटी ने विश्व सैन्य खेलों में किया कमाल, डेंगू के कारण थी बीमार...फिर भी Gold Medal

Edited By Isha, Updated: 26 Nov, 2024 09:29 AM

haryana s daughter performed brilliantly in world military games

अल्बानिया में 20 से 23 नवम्बर तक आयोजित विश्व सैन्य खेलों में हरियाणा के रोहतक की बेटी ओलम्पियन रितिका हुड्डा ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। रितिका की इस उपलब्धि पर परिजन बेहद खुश है।रितिका ने कुश्ती के 75 किलोग्राम

रोहतक: अल्बानिया में 20 से 23 नवम्बर तक आयोजित विश्व सैन्य खेलों में हरियाणा के रोहतक की बेटी ओलम्पियन रितिका हुड्डा ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। रितिका की इस उपलब्धि पर परिजन बेहद खुश है।रितिका ने कुश्ती के 75 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता है, हालांकि मैच के दौरान भी रितिका काफी बीमार थी, डेंगू के चलते उसकी प्लेटलेट्स 28 हजार तक पहुंच गई थी. कुश्ती लड़ते वक्त सीने में दर्द भी हुआ था, लेकिन मजूबत हौसलों के चलते रितिका ने ये उपलब्धि हासिल की।
 
ओलंपिक में महज कुछ ही पॉइंट से मेडल लेने से चुकी रोहतक की रितिका हुड्डा ने हार नहीं मानी और डेंगू के चलते हॉस्पिटल में एडमिट होने की नौबत आने पर भी विश्व सैन्य प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया। दरअसल अल्बानिया में 20 से 23 नवंबर तक आयोजित विश्व सैन्य प्रतियोगिता में 75 किलोग्राम भारवर्ग में रितिका हुड्डा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है, जिसके बाद रितिका के परिजन बेहद खुश है।


 रितिका हुड्डा की मां नीलम ने बताया कि रितिका ओलंपिक में भी साजिश का शिकार हुई है, वरना वो ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल हासिल करतीं। रितिका को विश्व सैन्य प्रतियोगिता में जाने से पहले डेंगू हो गया था, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होने की सलाह दी थी, लेकिन रितिका बस मेडल लेने की जिद्द पर अड़ी हुई थीं और बीमार होने पर भी रितिका ने हौसला बनाए रखा और गोल्ड पर कब्जा जमाया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!