Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Sep, 2017 01:09 PM
चार दिन पहले हमीदा हैड से पश्चिमी यमुना नहर में डूबकर लापता हुए युवक का शव रादौर पश्चिमी यमुना नहर पुल
रादौर(कुलदीप सैनी): चार दिन पहले हमीदा हैड से पश्चिमी यमुना नहर में डूबकर लापता हुए युवक का शव रादौर पश्चिमी यमुना नहर पुल के पास से पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने युवक के शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शव की बरामदगी के समय युवक के परिजन मौके पर मौजूद रहे।
मृतक युवक विक्की के परिजनों ने बताया कि 28 अगस्त को हमीदा हैड पर नहाते हुए विक्की नहर में डूबकर लापता हो गया था। विक्की के लापता होने के बाद उन्होंने विक्की को नहर में बहुत तलाश किया। विक्की दो लड़कियों व एक लड़के का पिता था। जो मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा चलाता था।
परिजनों को एक शव दामला के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर में तैरता दिखाई दिया था लेकिन वहां वह उसे निकालने में सफल नहीं हो सके। जिसके बाद परिजन गोताखोरों को लेकर रादौर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।