विश्व पुलिस एवं फायर खेल-2025 में Haryana Police का जलवा, 6 स्वर्ण और 9 रजत समेत जीते 18 पदक

Edited By Deepak Kumar, Updated: 17 Jul, 2025 05:48 PM

haryana police player won 18 medal world police and fire games 2025

विश्व पुलिस एवं फायर खेल-2025 प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाड़ियों ने कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, तैराकी और ट्रैक एंड फील्ड जैसे खेलों में 6 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य, कुल 18 पदक जीते।

डेस्कः अमेरिका के बर्मिंघम, अलबामा में 27 जून से 6 जुलाई तक विश्व पुलिस एवं फायर खेल-2025 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य और विभाग का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों ने कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, तैराकी और ट्रैक एंड फील्ड जैसे खेलों में 6 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य, कुल 18 पदक जीते।

हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस के जवान न केवल कानून व्यवस्था के प्रहरी हैं, बल्कि खेलों में भी अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। यह सफलता विभाग की खेल संस्कृति को सशक्त बनाएगी और अन्य कर्मियों को भी प्रेरित करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराए जाएं।

प्रतिभागियों का प्रदर्शन

  • डीएसपी प्रदीप कुमार ने कुश्ती में 1 रजत व 1 कांस्य पदक जीता।
  • इंस्पेक्टर अनीश (सीआईडी) ने रिस्ट रेसलिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
  • इंस्पेक्टर निर्मला (सीएसओ मधुबन) ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता।
  • इंस्पेक्टर नवीन मोर (डबवाली यूनिट) ने भी कुश्ती में स्वर्ण पदक अर्जित किया।
  • एएसआई निर्मला (सीएसओ मधुबन) और एएसआई संतोष ने कुश्ती व रिस्ट रेसलिंग में स्वर्ण व रजत पदक जीते।
  • इंस्पेक्टर सुरेंदर (कैथल) ने रिस्ट रेसलिंग में रजत पदक जीता।
  • हेड कांस्टेबल संजीत (5वीं बटालियन, एचएपी) ने बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता।
  • एसआई जगबीर (5वीं बटालियन, एचएपी) ने आर्म रेसलिंग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
  • एएसआई दलजीत (4वीं बटालियन, एचएपी) ने रिस्ट रेसलिंग में कांस्य पदक जीता।
  • एसआई राजबीर (गुरुग्राम) ने पावरलिफ्टिंग में रजत (बेंच प्रेस) और कांस्य (पुश पुल) पदक अर्जित किए।
  • महिला हेड कांस्टेबल सुदेश (हरियाणा पुलिस अकादमी) ने बॉक्सिंग में रजत पदक जीता।
  • कांस्टेबल रितु (सीएसओ मधुबन) ने तैराकी में रजत पदक हासिल किया।

अधिकारी वर्ग का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

  • आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत ने पॉवरलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा और भारत को गौरवान्वित किया।
  • इंस्पेक्टर सत्यवान (सीआईएसएफ से प्रतिनियुक्त, एचएपी मधुबन) ने कुश्ती में रजत पदक प्राप्त किया।

लगातार बेहतर होता प्रदर्शन

साल 2023 में कनाडा के विन्निपेग में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में हरियाणा पुलिस ने 14 पदक जीते थे। वर्ष 2025 में पदकों की संख्या बढ़ाकर 18 कर देना यह दर्शाता है कि हरियाणा पुलिस की खेल संस्कृति, प्रशिक्षण व्यवस्था और खिलाड़ियों की लगन दिन-ब-दिन मजबूत हो रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!