कांग्रेस के 18 पार्षद कहां? हिरासत में लेने के आरोप का पंचकूला पुलिस ने किया खंडन, कहा- अंबाला या शाहबाद में होने की सूचना

Edited By Harman, Updated: 21 Sep, 2026 11:53 AM

panchkula police deny allegations of detaining 18 congress councilors

राजस्थान के तिजारा नगर परिषद में चेयरमैन पद के चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस से जुड़े करीब 18 पार्षदों को हरियाणा पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का आरोप सामने आया है।

पंचकूला (उमंग) : राजस्थान के तिजारा नगर परिषद में चेयरमैन पद के चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस से जुड़े करीब 18 पार्षदों को हरियाणा पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का आरोप सामने आया है। राजस्थान के पार्षदों को पुलिस द्वारा रोकने और हिरासत में लिए जाने के कांग्रेस के आरोप का पंचकूला पुलिस ने खंडन किया है। एसीपी राम कुमार ने बताया कि कांग्रेस के पार्षदों का अंबाला या शाहबाद की तरफ होने की सूचना मिल रही है जिसकी एग्जेक्ट लोकेशन पता लगाई जा रही है। उन्होने कहा कि पुलिस की इसमें कोई भूमिका नही हैं।

बताया जा रहा है कि ये पार्षद हिमाचल प्रदेश से राजस्थान लौट रहे थे। आरोप है कि चंडीमंदिर इलाके के पास पुलिस ने पार्षदों की गाड़ियों को रोक लिया और उन्हें अपने साथ ले गई। घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान से कांग्रेस नेता और पार्षदों के समर्थक पंचकूला पहुंचे और पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि चेयरमैन पद की वोटिंग से ठीक पहले पार्षदों को रोककर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आज होने वाली चेयरमैन पद की वोटिंग में ये 18 पार्षद पहुंच पाएंगे या नहीं? चुनाव से कुछ घंटे पहले सामने आए इस घटनाक्रम ने राजस्थान से लेकर हरियाणा तक सियासी माहौल गरमा दिया है। थाने के बाहर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!