मोहनलाल बडौली ने नगर निगम चुनाव में ठोका भाजपा की जीत का दावा, कही ये बात

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Nov, 2024 10:10 PM

haryana news mohan lal badoli claimed bjp victory in municipal election

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने नगर निगम चुनावों में जीत का बड़ा दावा किया है। साथ में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब इनके पास न नेता है, न नीति और न नीयत।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा में नगर निगम चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान को तेज करते हुए 50 लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने नगर निगम चुनावों में जीत का बड़ा दावा किया है। 

नगर निगम चुनाव को लेकर भी भाजपा ने रणनीति तैयार कर ली: बडौली

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने बुधवार को यमुनानगर के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में सदस्यता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है। नगर निगम चुनाव को लेकर भी भाजपा ने रणनीति तैयार कर ली है। बडौली ने दावा किया कि भाजपा जनहितैषी कार्यों और मजबूत संगठन के दम पर हर चुनाव जीतेगी। 

प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने विधानसभा चुनाव में उनके झूठ को नकार दिया। अब कांग्रेस के पास न नेता है, न नीति और न नीयत। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष भी दूसरे दलों से चुनना पड़ रहा है। 

 ये नेता रहे मौजूद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर और कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। भाजपा ने सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में जीत का विश्वास जताया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!