Edited By Harman, Updated: 08 Sep, 2026 05:49 PM
हरियाणा में तबादलों का दौर जारी है। एक हफ्ते में कई बार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने के मिला है।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में तबादलों का दौर जारी है। एक हफ्ते में कई बार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने के मिला है। 2 सितंबर को सरकार ने 6 IAS और 6 HCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। साथ कई आइएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
2 सितंबर को इन 6 IAS और 6 HCS अधिकारियों के तबादले
सहायक आयुक्त अदिति सिंघानिया को ऐलनाबाद की जिम्मेदारी मिली है। राहुल कंवारिया को पेहोवा तो रुहानी को फिरोजपुर झिरका का कार्यभार मिला। सुमन यादव को उचाना कलां और योगेश दिलहोर को डबवाली का एसडीएम नियुक्त किया गया है। एचसीएस अधिकारियों में चरखी दादरी के जिला परिषद एवं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजेंद्र हुड्डा को चरखी दादरी के जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। डबवाली के एसडीएम वेद प्रकाश को नगर निगम हिसार का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। फिरोजपुर झिरका के एसडीएम लक्ष्मी नारायण को शहीद हसन खां मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नल्हड़ (नूंह) का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तैनात किया गया है।
उचाना कलां के एसडीएम रमित यादव को हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा), गुरुग्राम का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। पेहोवा के एसडीएम गुरविंदर सिंह को नारनौल का एसडीएम तैनात किया गया। ऐलनाबाद के एसडीएम पारस भगोरिया को नगर निगम करनाल का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।
3 सितंबर को 29 IPS और 1 HPS अधिकारियों के तबादले
वहीं हरियाणा में 3 सितंबर को पुलिस प्रशासन में बड़ा फ़ेरबदल हुआ है। प्रदेश सरकार ने 30 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए है। 29 IPS और 1 HPS अधिकारी का तबादला हुआ है। करनाल ,भिवानी ,पानीपत,नारनौल और पलवल समेत कई जिलों के एसपी बदले गए है। सीबीआई में प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी करने के बाद लौटे वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अश्विन को करनाल रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया गया है। उन्हें हरियाणा सशस्त्र पुलिस (एचएपी), मधुबन, करनाल के आईजीपी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। करनाल रेंज के आईजीपी अशोक कुमार को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), सुनारिया का आईजीपी नियुक्त किया गया है। राज्य अपराध शाखा (एससीबी) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार अपने मौजूदा दायित्वों के साथ गुरुग्राम में सामुदायिक पुलिसिंग एवं आउटरीच तथा स्क्रूटिनी एसपी का प्रभार भी संभालेंगे।सुरक्षा उपकरण देखें
पांच जिलों के पुलिस प्रमुखों का ट्रांसफर
आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के एसपी लोकेंद्र सिंह को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा सुरक्षा (सीआईडी) के एसपी और कमांडो, नेवल के एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पुलिस मुख्यालय में प्रशासन के एडीजीपी विकास अरोड़ा को साइबर, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के एडीजीपी तथा राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। जिन पांच जिलों के पुलिस प्रमुखों का तबादला किया गया है उनमें करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारणिया भी शामिल हैं, जिन्हें विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का एसपी नियुक्त किया गया है। गुरुग्राम के पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) करण गोयल को करनाल का एसपी बनाया गया है। पलवल के एसपी नीतीश अग्रवाल को डीसीपी अपराध (गुरुग्राम) नियुक्त किया गया है। मेधा भूषण, डीसीपी, ईस्ट, सोनीपत को पलवल का एसपी नियुक्त किया गया है। दीप्ति गर्ग, डीसीपी झज्जर को पानीपत का एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि मयंक मिश्रा, डीसीपी बहादुरगढ़ को भिवानी का एसपी नियुक्त किया गया है। एचपीएस अधिकारी पूजा डबला को क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, भोंडसी का एसपी नियुक्त किया गया है।
5 सितंबर को नौ IPS-HPS अधिकारियों को किया इधर से उधर
हरियाणा पुलिस में 5 सितंबर को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। नौ आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। 5 सितंबर को जारी आदेशानुसार, 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी नरेंद्र बिजारनिया को एसपी करनाल से हटाकर कमांडेंट, प्रथम आईआरबी, भोंडसी नियुक्त कर दिया गया है। 3 सितंबर को जारी आदेश में करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारणिया को जिला पुलिस की कमान से हटाकर एसपी, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की जिम्मेदारी दी गई थी। अब इसे रद्द कर भोंडसी आईआरबी की कमान सौंप दी गई है। वहीं 24 घंटे में अहम बदलाव किया गया है। 2014 बैच के लोकेंद्र सिंह को एसपी एससीबी हरियाणा की ज़िम्मेदारी दी गई है। सुरेंद्र सिंह भोरिया को कमांडेंट, 5वीं बटालियन मधुबन नियुक्त किया गया है। 2017 बैच के वरुण सिंगला को एसपी सीआईडी सिक्योरिटी और विक्रांत भूषण को एसपी पंचकूला नियुक्त किया गया है। 2018 बैच के अमित यशवर्धन को एसपी कमांडो, नवल का अतिरिक्त प्रभार मिला है। 2019 बैच की मेधा भूषण को SP पानीपत और 2020 बैच की दीप्ति गर्ग को एसपी पलवल नियुक्त किया गया है। एचपीएस अनिल कुमार को एसपी करनाल नियुक्त किया गया है।
8 सितंबर को 16 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले
वहीं आज 8 सितंबर को भी हरियाणा सरकार ने16 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं और अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को इधर-उधर स्थानांतरित किया गया है। यह कदम प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
फेरबदल में 2014 बैच के आईएएस अनीश यादव को आबकारी एवं कराधान आयुक्त एवं विशेष सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें वित्त विभाग में विशेष सचिव और अंतररष्ट्रीय बागवानी विपणन निगम, गन्नौर के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी दी गई है। आबकारी एवं कराधान तथा वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग मिलने से उनका कद बढ़ा है। वहीं, 2011 बैच के आईएएस अमित खत्री से नगर एवं ग्राम नियोजन तथा शहरी संपदा जैसे महत्वपूर्ण विभाग वापस लिए गए हैं। उन्हें कृषि निदेशक और हरियाणा बीज विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के सीईओ का पद उनके पास बरकरार रहेगा। आईएएस जे. गणेशन को नगर एवं ग्राम नियोजन तथा शहरी संपदा का महानिदेशक एवं सचिव तथा शहरी संपदा का महानिदेशक बनाया गया है। वे नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रिड) के आयुक्त एवं सचिव तथा एचएआईडीपी और एचसीएपीएसडी के सीईओ की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।
वर्ष 2011 बैच के आईएएस मुकुल कुमार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) पंचकुला का मुख्य प्रशासक बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड और हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोटर् कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक तथा हॉस्पिटैलिटी विभाग का निदेशक बनाया गया है। अमनीत पी. कुमार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। भविष्य विभाग और खेल विभाग का प्रभार उनके पास बरकरार रहेगा। विदेश सहयोग विभाग की जिम्मेदारी उनसे वापस ली गई है। राजीव रंजन को श्रम विभाग के प्रधान सचिव के साथ मत्स्य विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शेखर विद्यार्थी को महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव और अग्निशमन सेवाओं के महानिदेशक पद के साथ हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोडर् के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शरणदीप कौर बराड़ को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का महानिदेशक एवं सचिव, राज्य शहरी आजीविका मिशन की मिशन निदेशक और राज्य शहरी विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। मणी राम शर्मा को स्वास्थ्य विभाग से स्थानांतरित कर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव तथा मुख्य बंदोबस्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।
विनय प्रताप सिंह को एचएसआईआईडीसी और हरियाणा वित्तीय निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। सुशील सरवान को विकास एवं पंचायत विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव तथा हरको बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। चंदर शेखर खरे को एचएएफईडी का प्रबंध निदेशक तथा हाउसिंग फॉर ऑल का महानिदेशक एवं सचिव बनाया गया है। विवेक पदम सिंह को एचएसवीपी रोहतक का प्रशासक और अर्बन एस्टेट रोहतक का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। पार्थ गुप्ता को खेल, पर्यटन और हरियाणा पर्यटन निगम की जिम्मेदारियों के साथ कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। योगेश कुमार मेहता को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोडर् और हरियाणा राज्य खाद्य आयोग का सचिव बनाया गया है। निशु नी नम्रता सिंगाल को मौलिक शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है।
विराट को प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग का कंट्रोलर तथा सरकार का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। जगदीप सिंह को एचएसवीपी हिसार का संपदा अधिकारी और भू-अर्जन अधिकारी नियुक्त किया गया है। संदीप अग्रवाल को अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), राकेश सैनी को एचएसवीपी गुरुग्राम का संपदा अधिकारी-2 और भू-अर्जन अधिकारी तथा अनुपमा मलिक को एवएसवीपी गुरुग्राम का संपदा अधिकारी-1 बनाया गया है। सुरेश रावेश को संयुक्त परिवहन आयुक्त, नीरज शर्मा को राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण का सचिव एवं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) में सचिव (लीगल) और मयंक वर्मा को खाद्य एवं औषधि प्रशासन का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण का संयुक्त सीईओ नियुक्त किया गया है।