Haryana Jail Hi Tech: हरियाणा की जेलें होंगी हाई-टेक, अपराधियों की होगी यूनिक पहचान

Edited By Deepak Kumar, Updated: 09 Sep, 2025 01:08 PM

haryana jails will be hi tech criminals will have a unique identity

हरियाणा की जेलों को अब हाई-टेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अपराधियों की पहचान को और अधिक सटीक एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा की 20 जेलों में मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट और फिंगर एनरोल्ड डिवाइस लगाए जाएंगे।

डेस्कः हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश की जेलों को अब हाई-टेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अपराधियों की पहचान को और अधिक सटीक एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा की 20 जेलों में मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट (MCU) और फिंगर एनरोल्ड डिवाइस (FED) लगाए जाएंगे। इन तकनीकों की मदद से अपराधियों की यूनिक बायोमेट्रिक प्रोफाइल तैयार की जाएगी, जिसमें उंगलियों के निशान, चेहरे की विशेषताएं, रेटिना स्कैन और डीएनए सैंपल शामिल होंगे। यह जानकारी 75 वर्षों तक संग्रहित की जा सकेगी।

इस संबंध में महानिदेशक, कारागार आलोक कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पहल पारंपरिक पहचान प्रणाली से आगे बढ़ते हुए अपराधियों की सटीक निगरानी, ट्रैकिंग और गतिविधियों का विश्लेषण करने में सहायक होगी। MCU से एकत्रित किए गए डेटा को स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) के पास सुरक्षित रखा जाएगा और इसे नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के साथ भी साझा किया जाएगा। इसके अलावा, फिंगरप्रिंट्स और रेटिना स्कैन की जानकारी नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) में सीधे अपलोड की जाएगी।

NAFIS एक ऐसा राष्ट्रीय डेटाबेस है जिसमें देशभर के अपराधियों, बंदियों और संदिग्धों का डाटा दर्ज होता है। इससे अपराधियों के नेटवर्क को ट्रैक करना और अपराधों की रोकथाम करना अधिक प्रभावी हो सकेगा। पंचकूला सेक्टर-14 स्थित कार्यालय में आलोक कुमार राय ने कहा कि यह तकनीकी पहल राज्य में आपराधिक न्याय प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!