हरियाणा सरकार ने बोर्ड व निगमों में नियुक्त किए चेयरमैन, यहां देखें पूरी डिटेल

Edited By vinod kumar, Updated: 15 Oct, 2020 04:26 PM

haryana government appointed chairman in boards and corporations

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से विभिन्न बोर्ड व निगमों में 14 नए चेयरमैन और एक वाइस-चेयरमैन की नियुक्ति की है। नव-नियुक्त चेयरमैनों में पूर्व विधायक सुभाष बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो, होडल के विधायक जगदीश नायर को हरियाणा भूमि सुधार एवं...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से विभिन्न बोर्ड व निगमों में 14 नए चेयरमैन और एक वाइस-चेयरमैन की नियुक्ति की है। नव-नियुक्त चेयरमैनों में पूर्व विधायक सुभाष बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो, होडल के विधायक जगदीश नायर को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम, बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद को हरियाणा कृषि उद्योग निगम, बरवाला के विधायक जोगी राम सिहाग को आवास बोर्ड हरियाणा, शाहबाद के विधायक रामकरण को शुगरफैड एवं नरवाना के विधायक राम निवास को हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। 

इनके अतिरिक्त पूर्व ओलंपियन व चरखी दादरी जिला की बबीता फोगाट को हरियाणा महिला विकास निगम, कैथल जिला के कैलाश भगत को हैफेड, करनाल जिला की निर्मल बैरागी को हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम, यमुनानगर जिला के राम निवास गर्ग को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड, रेवाड़ी जिला के अरविन्द यादव को हरको बैंक, भिवानी जिला के मुकेश गौड़ को हरियाणा युवा आयोग तथा सोनीपत जिला के पवन खरखोदा को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम एवं गुहला के रणधीर सिंह को हरियाणा डेयरी विकास संघ का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कुरूक्षेत्र जिला के धूमन सिंह किरमच को सरस्वती हैरिटेज बोर्ड का वाइस-चेयरमैन नियुक्त किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!