हरियाणा के श्रद्धालु एक साथ कर सकेंगे चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, बस करना होगा ये काम...

Edited By Deepak Kumar, Updated: 16 Sep, 2025 04:47 PM

haryana devotees visit four jyotirlingas by bharat gaurav train indian railways

भारतीय रेलवे ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' की घोषणा की है, जो चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा। ये ट्रेन हरियाणा के प्रमुख शहरों जैसे अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत से होकर गुजरेगी।

डेस्कः अगर आप देश की धरोहर और धार्मिक स्थलों को देखने की इच्छा है तो भारतीय रेलवे आपको एक शानदार मौका है। भारतीय रेलवे ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' की घोषणा की है। ये ट्रेन 25 अक्टूबर से शुरू होगी और 9 दिनों की यात्रा में देश के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थानों पर लेकर जाएगी। ये ट्रेन अमृतसर से चलेगी और हरियाणा के प्रमुख शहरों जैसे अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत से होकर गुजरेगी। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में यात्रा करने का हरियाणा के यात्रियों के पास मौका है। 

जानकारी के अनुसार IRCTC ने इस यात्रा को "वन-स्टॉप स्पिरिचुअल और कल्चरल टूरिज्म पैकेज" का नाम दिया है। इस यात्रा में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के श्रद्धालु एक साथ 4 ज्योतिर्लिंगों और एक राष्ट्रीय धरोहर का दर्शन कर सकेंगे। 

इन धार्मिक स्थलों के होंगे दर्शन
  
इस ट्रे्न से आपको 4 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा, जिसमें उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, द्वारका के नागेश्वर और गिर-सोमनाथ के सोमनाथ के दर्शन होंगे। इसके अलावा द्वारकाधीश मंदिर के भी दर्शन करेंगे और गुजरात के केवडिया में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को भी देख पाएंगे। बता दें यह टूर पैकेज कुल 762 यात्रियों के लिए उपलब्ध है। 

टूर पैकेज की श्रेणियां

  • इकोनॉमी
  • स्टैंडर्ड 
  • कम्फर्ट

किराया 

  • 19,555 रुपये से शुरू होकर 39,410 रुपये तक

पैकेज में मिलेगी ये सुविधा

इस पैकेज में आपको कई सुविधाएं मिलेंगी, जैसे शाकाहारी भोजन, रहने के लिए आरामदायक व्यवस्था, दर्शनीय स्थलों तक आने-जाने की सुविधा, बीमा और सुरक्षा। हालांकि, कुछ खर्च जैसे स्मारकों के एंट्री शुल्क और व्यक्तिगत खर्च इसमें शामिल नहीं हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!