हरियाणा का डबवाली बना पुलिस जिला, SP समेत  बैठेंगे 2 DSP इंस्पेक्टर, CM ने की थी घोषणा

Edited By Isha, Updated: 17 Aug, 2023 10:01 AM

haryana dabwali police district

हरियाणा का डबवाली अब पुलिस जिला बना गया है। बुधवार को सरकार की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। यहां अब एक एस.पी. समेत 2 डी.एस.पी. की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही 57 ए.एस.आई. नियुक्त किए जाएंगे। जिले में 160 हैड मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कांस्टेबल...

सिरसा: हरियाणा का डबवाली अब पुलिस जिला बना गया है। बुधवार को सरकार की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। यहां अब एक एस.पी. समेत 2 डी.एस.पी. की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही 57 ए.एस.आई. नियुक्त किए जाएंगे। जिले में 160 हैड मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कांस्टेबल और 450 कांस्टेबल कार्यक्रम में की थी घोषणा की भी तैनाती की जाएगी। डबवाली क्षेत्र में नशे की बढ़ती समस्या के तहत बीते विधानसभा सत्रों में कई बार कांग्रेस विधायक अमित सिहाग ने पुलिस जिला बनाने की मांग उठाई थी। वहीं भाजपा के नेताओं ने भी मुख्यमंत्री से पुलिस जिला बनाने की डिमांड की थी, जिसके तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान 3 महीने में डबवाली को पुलिस जिला बनाने की घोषणा की थी।

हरियाणा की सियासत के केंद्र चौटाला परिवार का यह गढ़ माना जाता है लेकिन मौजूदा समय में यह सीट कांग्रेस के पास है। डबवाली के कांग्रेसी विधायक ने पुलिस जिला बनाने पर सी. एम. मनोहर लाल का आभार जताया। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए विधायक अमित सिहाग ने कहा कि पुलिस जिला बनाने के लिए 2020 में उन्होंने सी.एम. से मुलाकात कर मांग रखी थी। वह लगातार इसको लेकर प्रयास कर रहे थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!