Haryana Cabinet: साल के आखिरी दिनों में होगी हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग

Edited By Deepak Kumar, Updated: 22 Dec, 2024 04:20 PM

haryana cabinet meeting held on december 28 nayab singh saini

हरियाणा में विकास कार्यों की समीक्षा और नई परियोजनाओं पर चर्चा के लिए प्रदेश कैबिनेट की मीटिंग 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा में विकास कार्यों की समीक्षा और नई परियोजनाओं पर चर्चा के लिए प्रदेश कैबिनेट की मीटिंग 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित होगी। आमतौर पर शनिवार और रविवार को अवकाश रहता है, लेकिन साल के आखिरी दिनों में 28 दिसंबर को शनिवार के दिन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। 

माना जा रहा है कि इस बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ प्री बजट और जीएसटी को लेकर हुई मीटिंग के बारे में जानकारी देने के अलावा प्रदेश के बजट को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 20 और 21 दिसंबर को दो दिन के जैसलमेर दौरे पर थे। वहां उन्होंने केंद्र के प्री बजट से पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मीटिंग की थी। इसके अलावा जीएसटी काउंसिल की बैठक में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। इन दोनों महत्वपूर्ण बैठकों में जिन बिंदुओं पर चर्चा की गई, उनके बारे में भी मुख्यमंत्री प्रदेश कैबिनेट की बैठक में चर्चा कर सकते हैं। 

बैठक में सीईटी की संशोधित पॉलिसी भी पारित हो सकती है। साथ ही बैठक में राज्य की विकास योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक का उद्देश्य राज्य के समग्र विकास को गति देना और आम जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना है। 28 दिसंबर की सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में इस बैठक का आयोजन किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!