Haryana News: पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई, जुलाना में 10 किसानों पर FIR दर्ज, लगाया भारी जुर्माना

Edited By Deepak Kumar, Updated: 18 Nov, 2025 12:20 PM

haryana action taken against stubble burning fir against 10 farmers in julana

जुलाना क्षेत्र के कुछ किसानों द्वारा पराली जलाने की सूचना पुलिस प्रशासन को मिली थी, जिस पर पुलिस ने जुलाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के 10 किसानों पर पराली जलाने के मामले दर्ज किए हैं

जुलाना (विजेंद्र बाबा) : प्रशासन की ओर से लगातार किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन बावजूद इसके कुछ किसान लापरवाही कर रहे हैं, जिन किसानों द्वारा धान की पराली जलाई जा रही है, उन पर प्रशासन द्वारा जुर्माना और मुकदमे दर्ज किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में जुलाना क्षेत्र के कुछ किसानों द्वारा पराली जलाने की सूचना पुलिस प्रशासन को मिली थी, जिस पर पुलिस ने जुलाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के 10 किसानों पर पराली जलाने के मामले दर्ज किए हैं।

इस मामले को लेकर जुलाना थाना प्रभारी विक्रम जोशन ने बताया कि अधिकारियों द्वारा लगातार किसानों को धान की पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन फिर भी किसान धान की पराली जला रहे हैं, जिस पर पुलिस ने जुलाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के 10 किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। साथ ही किसानों को जुर्माना भी लगाया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!