Edited By Isha, Updated: 09 Mar, 2025 01:09 PM

हरियाणा के अंबाला निवासी एक महिला ने अपने प्रेमी पर हरिद्वार लाकर एक होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित प्रेमी करनाल हरियाणा निवासी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अंबाला: हरियाणा के अंबाला निवासी एक महिला ने अपने प्रेमी पर हरिद्वार लाकर एक होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित प्रेमी करनाल हरियाणा निवासी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि वह अपने पति से पिछले दो साल से अलग रह रहे थे। इसी बीच करीब सात माह पूर्व इंटरनेट मीडिया पर उसकी दोस्ती दीपक निवासी मकान नंबर 603 रंभा तरौरी करनाल हरियाणा से हुई।
आरोप है कि 19 फरवरी को दीपक उसे घूमाने के इरादे से यहां लाया। यहां पहुंचने पर उसने शादी करने का प्रस्ताव उसके सामने रखा, लेकिन इनकार कर देने पर उसने होटल में ठहरने का दबाव बनाया। डराया धमकाया कि वह उसे सामाजिक तौर पर बदनाम कर देगा। दबाव में आकर वह उसके साथ होटल में चली गई, जहां उसके साथ उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद शादी का झांसा देकर उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबध बनाता रहा।
कुछ दिन बाद दीपक के पिता रघुवीर सिंह, उसकी मां रेशमा पहुंचे और दीपक को अपने साथ ले गए। भरोसा दिलाया कि वे जल्द उनकी शादी कर देंगे लेकिन उसके बाद दीपक ने उसके मोबाइल फोन नंबर ब्लॉक कर दिए।
उसके स्वजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अपने रिश्तेदारों के घर उसे छिपा दिया। उसकी मान मनुहार के बाद उसके स्वजन ने धमकी दी कि दीपक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर उसकी बेटियों की हत्या कर दी जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।