दूल्हों ने ठुकराया 1 लाख 51 रूपए का दहेज, 1 रूपया और नारियल लेकर की शादी, लोगों ने की सराहना

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 15 Dec, 2022 10:57 PM

grooms refused dowry of one lakh and 51 rupees in ellenabad

वर पक्ष  ने दहेज के रुपए लेने से इनकार कर दिया और इस दहेज को ठुकरा कर शगुन के रूप में  मात्र एक रुपया व एक नारियल लेना ही स्वीकार किया।

ऐलनाबाद (सुरेन्द्र सरदाना): दहेज से तौबा करना ऐलनाबाद में एक रवायत सी  बनती जा रही है।  दहेज को ठुकरा कर एक रुपया एक नारियल स्वीकार करने जैसे  अनेको मामले सामने उबर कर आ रहे है। इसी कड़ी में   खंड के गांव मिठनपुरा निवासी देवीराम देहडू की लड़की कविता(सुनील)व आईना(मनीष)की शादी 14 दिसंबर को सिरसा जिले के गांव गुड़िया(हरियाणा)निवासी  प्रह्लाद  पिलानिया के लड़के पुत्र सुनील व मनीष पौत्र  मोहनलाल पिलानिया के साथ सम्पन्न  हुई। जब प्रहलाद  पिलानिया अपने दोनों लड़कों की बारात लेकर 14 दिसंबर को गांव मिठनपुरा  देवीराम देहडू के निवास स्थान पहुंचे तो वहां  लड़की की शादी के बाद वधू पक्ष देवीराम देहडू ने अपनी दोनों लड़की की शादी मे दहेज स्वरूप अपनी दोनों बेटियों को 1 लाख इक्यावन  हजार रुपए नगद दिए। वर पक्ष  ने दहेज के रुपए लेने से इनकार कर दिया और इस दहेज को ठुकरा कर शगुन के रूप में  मात्र एक रुपया व एक नारियल लेना ही स्वीकार किया। 

 

दहेज को ठुकारकर शादी करने वाले परिवार की  चर्चा जोरों पर है। इसके इलावा  लड़की के पिता  देवीराम देहडू सहित पूरे दैहडू परिवार व मिठनपुरा ग्राम वासियों ने गुड़िया(हरियाणा)निवासी वर पक्ष प्रह्लाद  पिलानिया व उनके लड़के सुनील व मनीष सहित पूरे परिवार को बधाई दी व  दहेज ना लेने और ना देने की इस मुहिम की खूब सराहना की।  इस मौके गुड़िया निवासी उनके दामाद सुनील व मनीष  पिलानिया ने कहा कि आज के युग में अगर पूर्व की भांति इसी प्रकार हमारा समाज लड़की पक्ष से बड़ी-बड़ी रकम नगद रुपए दहेज  स्वरूप लेता रहा तो फिर हम  पढ़े-लिखे युवाओ की पढ़ाई का हमे कोई लाभ नही ।  उन्होंने अपनी उम्र के अन्य और भी युवाओं से  आग्रह  करते हुए कहा कि आज के युग में युवाओं की जहा भी शादी होना तय हुई है, वह  सभी भी अपने पढ़े-लिखे व समझदारी का परिचय देते हुए इस दहेज जैसी बुराई  को त्याग कर दहेज में   सिर्फ लड़की को ही अपनाएं ताकि लड़की पक्ष के परिवार पर किसी प्रकार का कोई आर्थिक कर्ज न चढे। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)             

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!