Edited By Isha, Updated: 23 Aug, 2026 12:56 PM

महिला पुलिस थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) 25 अगस्त को पंचकूला स्थित विशेष अदालत में आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 7 के तहत अभियोजन मंजूरी
सिरसा: महिला पुलिस थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) 25 अगस्त को पंचकूला स्थित विशेष अदालत में आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 7 के तहत अभियोजन मंजूरी से संबंधित दस्तावेज दाखिल करेगी।
लोक अभियोजक ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, सोहेल अहमद उर्फ सोहेल बलोच समेत नौ के खिलाफ फाइनल रिपोर्ट 30 जुलाई को अदालत के रिकॉर्ड में दाखिल कर दी थी। एनआईए ने आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दोबारा जांच के लिए उन्हें कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम इंडिया (सीईआरटी-इन), नई दिल्ली भेजने की अनुमति भी अदालत से मांगी है।
इसके अलावा अंबाला जेल में बंद आरोपी गुरजंत सिंह से पूछताछ और पहचान प्रक्रिया कराने की अनुमति के लिए भी एनआईए ने अर्जी दाखिल की है। एजेंसी गुरजंत के माध्यम से ग्रेनेड सप्लाई करने वाले आरोपी राजवीर सिंह की पहचान कराना चाहती है।