सरकार किसानों की समस्याओं को दूर करने के प्रति संजीदा : मनोहर लाल

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Oct, 2020 08:58 AM

government serious about resolving problems of farmers manohar lal

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने पानीपत की अनाज मंडी का औचक निरीक्षण करते हुए मंडी में एफ.सी.आई. के साथ-साथ हरियाणा वेयर हाऊस की ओर से खरीद करवाने के निर्देश दिए...

पानीपत : मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने पानीपत की अनाज मंडी का औचक निरीक्षण करते हुए मंडी में एफ.सी.आई. के साथ-साथ हरियाणा वेयर हाऊस की ओर से खरीद करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिनके 7 अक्तूबर तक के आई फार्म स्वीकृत हो चुके हैं, उनकी पेमैंट की जा चुकी है। यही नहीं मंडियों में बारदाने की समस्या कतई नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को दूर करने के प्रति संजीदा है। यही कारण है कि वह स्वयं मण्डियों के निरीक्षण के लिए निकले हैं।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल दोपहर बाद अनाज मंडी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बात की। किसानों और आढ़तियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष पानी की समस्या को रखा तो उन्होंने वीरवार सायं तक पीने के पानी के लिए टैंकर खड़े करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बारदाने की समस्या पर तुरन्त एफ.सी.आई. के अधिकारी को बारदाना उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए जिस पर अधिकारी ने तुरन्त ही आढ़ती को बारदाना उपलब्ध करवाया। उन्होंने कहा कि 17 से 19 प्रतिशत तक सरकार की ओर से नमी में छूट प्रदान की गई है इसलिए सभी अपनी फसलों को सुखाकर लाएं।

उन्होंने कहा कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल की तकनीकी समस्या दूर कर दी है और यह वर्तमान में चालू है। उन्होंने गेट पास की समस्या का भी शीघ्रता से हल करवाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने मौके पर नमी मापक मशीन से धान की फसल की नमी भी मापी। इस मौके पर विधायक प्रमोद विज, उपायुक्त धर्मेन्द्र सिंह, एस.पी.मनीषा चौधरी, डी.एस.पी. सतीश वत्स, मंडी के प्रधान धर्मबीर मलिक आदि मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!