सरकार तंज कसे तो ठीक, विपक्ष कसे तो सजा : शाम सुंदर बत्रा

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 25 Mar, 2023 06:08 PM

government can taunt but opposition will be punished

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं। आज राहुल गांधी ने पूरे मामले पर बोलने के लिए मीडिया के सामने आए...

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय) : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं। आज राहुल गांधी ने पूरे मामले पर बोलने के लिए मीडिया के सामने आए। प्रेसवार्ता कर राहुल ने एकबार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला और अडानी के मामले को लेकर उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री से सवाल किए। इसी क्रम में आज यमुनानगर में कोर्डिनेटर जिला कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व चेयरमैन जिला परिषद शाम सुंदर बत्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत बीजेपी ये सब कर रही है और लोकतंत्र खतरे में है। राहुल गांधी ने देश को लूट कर भागने वालों को उनका नाम लेकर बयान दिया। हम कोर्ट का सम्मान करते हैं लेकिन बीजेपी ने कोर्ट को गुमराह किया। इन्हीं के एमएलए ने शिकायत दी और फिर उस पर स्टे लिया और अब आनन-फानन में ये सब कुछ कर दिया। ये बौखलाहट है जो साफ नजर आ रही है। जनता एक एक बात समझ चुकी है और इसका जवाब देगी। इनके नेता भड़काऊ भाषण देते है, यहाँ तक कि महिला सांसदों को अबशब्द बोलते हैं।

कांग्रेस नेता शाम सुंदर बत्रा ने कहा कि  देश के गरीब और मध्यम वर्ग का पैसा लूटकर भागे नीरव मोदी, ललित मोदी और मेहुल चौकसी के बारे में बोला, क्या गलत कहा। सारी दुनिया जानती है। सरकार की शय पर ये लोग देश का पैसा लेकर आजाद घूम रहे हैं। आज तक कोई कार्यवाही सरकार ने क्यों नहीं की। राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाए जाने के मामले को  लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बत्रा ने कहा कि सरकार तंज कसे तो ठीक, विपक्ष कसे तो सजा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को माननीय कोर्ट द्वारा 2 साल की सजा सुनाने पर  लोकसभा की सदस्यता निष्कासित करना निंदनीय है। 30 दिन के अपील के समय का भी मजाक बनाया गया। 

भारत के लोकतंत्र के लिए काला दिन है।  उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने की नाकाम कोशिश की जा रही है। काग्रेस पार्टी ना तो कभी डरी है और ना ही डरेगी। भाजपा सरकार राहुल गांधी और विपक्ष के एकजुट होने से डर गई है। इसीलिए भाजपा सरकारी  मशीनरी का दुरुपयोग करके  राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहीं है। बत्रा ने कहा भाजपा विधायक द्वारा पहले केस किया जाता है, फिर खुद न्यायलय से 3 साल तक स्टे लिया जाता है। कानून व्यवस्था का मजाक बनाते हुए पहले डराया जाता है, अब मौका देखकर ये सब किया गया कि चाहे वर्तमान सरकार जो भी कर ले लेकिन जनता सब समझ रही है और देख रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता ही वर्तमान सत्तारूढ़ दल को सबक सिखाने वाली हैं। जनता की अदालत ही सबसे बड़ी अदालत है और अब जनता ही न्याय करेगी। भारतीय जनता पार्टी ने हर विपक्षी दल को दबाने का प्रयास किया है और विभिन्न एजेंसियों का राजनीतिकरण किया है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस की लोकप्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है और तरह-तरह के आरोप लगाकर कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ही हैं जिनके प्रश्न का जवाब इनके पास नहीं है। क्योंकि राहुल गांधी सच बोलते हैं और इमानदारी से देश को उन्नति की राह पर अग्रसर करने का प्रयास कर रहे हैं। जो कि भारतीय जनता पार्टी को रास नहीं आ रहा। विभिन्न षड्यंत्र रचकर हमारे  नेता राहुल गांधी के बयानों को ना जाने किस तरह तोड़ मरोड़ कर जनता के समक्ष पेश किया जाता है। ताकि कांग्रेस और विशेष रूप से राहुल गांधी की छवि खराब करने की कोशिश है। उन्होंने कहा राहुल गाँधी को जब डराकर काम नहीं चला तो ये  हथकण्डा अपनाया गया। मानहानि के झूठे केस में फँसाकर हिटलर शाही फरमान सुनाकर सदस्यता रद्द कर दी गयी। 

बत्रा ने कहा भाजपा धर्म और जाति के आधार की राजनीति करती है और उसने अपना रंग दिखा दिया। सारा देश देख रहा है उन्होंने देश का पैसा लूटने वाले चोरों के खिलाफ बयान दिया न कि जाति विशेष के खिलाफ कोई टिप्पणी की है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!