गोकुल सेतिया ने अशोक तंवर को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- चुनाव में मेरी खिलाफत की...

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 09 Jun, 2025 02:22 PM

gokul setia made a big statement about ashok tanwar

सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने कांग्रेस में स्लीपर सेल की बात करते हुए पूर्व सांसद डॉक्टर अशोक तंवर पर बड़ा बयान दिया है। इसके लिए सेतिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखी है जिसमें उन्होंने लिखा

सिरसा (सतानाम सिंह) : सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने कांग्रेस में स्लीपर सेल की बात करते हुए पूर्व सांसद डॉक्टर अशोक तंवर पर बड़ा बयान दिया है। इसके लिए सेतिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखी है जिसमें उन्होंने लिखा है कि "भईया क्या कर रहे हो, नाव में छेद करने वाले को फिर से स्टेज पर बुलाकर बिठा रहे हो, इसके कारण तो पुराने कांग्रेसी कार से उतर गए थे। सतर्क रहें, आप नए लोगों को कार में बिठाएंगे और वैसे नेता पिछली खिड़की से कांग्रेसियों को कार से उतारेंगे"। गोकुल सेतिया ने डॉक्टर अशोक तंवर की एक ऑडियो भी सांझा की है जिसमे उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में डॉक्टर अशोक तंवर गोपाल कांडा के पक्ष में वोट करने की बात कह रहे हैं।

गोकुल सेतिया ने कहा कि अगर हरियाणा में संगठन को मजबूत करना है तो कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने वाले स्लीपर सेल पर कार्रवाई कर उन्हें साइड लाइन करना होगा और पार्टी को मजबूत करने वालो को जिम्मेदारी देनी होगी तभी संगठन मजबूत बन पाएगा। 

चुनाव में खिलाफत की गई- गोकुल सेतिया

गोकुल सेतिया ने कहा कि जिस व्यक्ति ने विधानसभा चुनाव में उनकी खिलाफत उस व्यक्ति को मीटिंग में मुख्य स्टेज पर बिठाने का काम बिठाया गया। गोकुल सेतिया ने साफतौर पर सिरसा से पूर्व सांसद का डॉक्टर अशोक तंवर का नाम लेकर आरोप लगा रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में डॉ अशोक तवर ने गोपाल कांडा के पक्ष में वोट करने की बात कर रहे हैं, जिसकी एक ऑडियो भी उन्होनें मीडिया के सामने सुनाई। विधायक गोकुल सेतिया ने अशोक तंवर के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखी है, जिनमें उन्होनें तंवर पर जमकर निशाना साधा है। 

अधिकारी बात नहीं सुन रहे- सेतिया

गोकुल सेतिया ने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के 11 साल के शासन पर बात करते हुए कहा कि हरियाणा में प्रशासन बेलगाम हो चुका है, यहां तक की विधायकों की भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक रामकुमार गौतम ने भी मंच से कहा है कि विधायकों के पास कोई पावर नहीं है और अधिकारी उनकी कोई भी बात नहीं सुनते हैं। गोकुल सेतिया ने कहा कि वह हर हाल में जनता की आवाज उठाते रहेंगे और उनके हक में काम करवाने का प्रयास लगातार जारी रखेंगे। गोकुल सेतिया ने कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर कहा कि संगठन में इस तरह की छोटे-मोटे मतभेद होते रहते हैं, इन चीजों से हटकर पार्टी के हक में जो काम कर सकेगा उसी को संगठन की जिम्मेदारी देनी चाहिए। सेतिया ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे एक मजबूत संगठन बनेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!