गोहाना में पुलिस ने 'ब्लैक फिल्म' लगी बिना नंबर की कार पकड़ी, 35 हजार रुपये काटा चालान

Edited By Deepak Kumar, Updated: 15 Jul, 2025 12:54 PM

gohana police cut challan of 35 thousand rupees for car

गोहाना के वाल्मीकि चौक के पास पुलिस ने शीशे पर ब्लैक फिल्म लगी कार को पकड़ कर 35 हजार का चालान भी काट दिया। साथा में पुलिस ने कार को इंपाउंड कर दिया।

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना के वाल्मीकि चौक के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ऐसी कार को पकड़ा है जिसमें शीशे पर ब्लैक फिल्म लगी थी। साथ में कार के आगे पीछे कोई भी कार का नंबर नहीं लिखा था। जब पुलिस ने इस कार को पकड़ कर उसके चालक से कार के कागजात मांगे तो पुलिस को कार चालक कोई भी कार संबंधित कोई भी कागजात नहीं पेश कर सका। उसके बाद पुलिस ने कार को इंपाउंड कर दिया और उसका 35 हजार का चालान भी काट दिया। 

गोहाना सिटी थाना प्रभारी पवन ने बताया कि गोहाना शहर में वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया हुआ है जो भी परिवहन के नियम तोड़ रहा उसके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है वहीं चालान भी काटे जा रहे है। अभी पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान एक कार को पकड़ा है इस पर ब्लेक फिल्म लगी हुई थी और आगे पीछे कोई नम्बर नहीं लिखा हुआ था। इसी कार को इंपाउंड कर दिया है और उस कार का 35 हजार का चालान काटा है। आगे भी इसी प्रकार से चेकिंग अभियान जारी रहेगा 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!