लिफ्ट देने के बहाने विदेशी महिला से चलती कार में गैंगरेप, 3 गिरफ्तार(Video)

Edited By Deepak Paul, Updated: 07 Jun, 2018 06:16 PM

गुरुग्राम में एक विदेशी युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने अाया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता केन्या की रहने वाली है। अारोपियों पर ब्रिस्टल चौक से स्कार्पियो कार में लिफ्ट देने के बहाने महिला से रेप करने का अारोप है। सेक्टर 56 थाना पुलिस को...

गुरुग्राम(सतीश राघव): साइबर सिटी एक बार फिर शर्मसार हुई है। युवतियों व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला एमजी रोड का है जहां 5 युवकों ने केन्या की युवती के साथ एक मकान में गैंगरेप किया। इसके बाद वह युवती को एक सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। वीरवार को पीड़िता ने इसकी शिकायत सैक्टर-56 थाने में दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि युवती पार्टी मनाने के लिए गुरुग्राम आई थी। लिफ्ट देने के बहाने कुछ युवकों ने उसे कार में बिठा लिया और एक मकान में लेकर चले गए और उससे गैंगरेप किया। मूलरूप से केन्या की रहने वाली युवती दिल्ली के छतरपुर में रहती है। वारदात के बाद पीड़िता जैसे तैसे अपने घर पहुंची और अपने साथियों को अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता के साथी पीड़िता को लेकर सेक्टर 56 पुलिस थाना पहुंचे। विदेशी युवती की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल पांच आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
PunjabKesari
पुलिस गिरफ्त में आए तीनों आरोपी सुन्दर,प्रवीण और मोहित पर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर विदेशी युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। आरोपी सुन्दर और प्रवीण गुरुग्राम के घाटा गांव के रहने वाले है जबकि मोहित बेहरामपुर गांव का रहने वाला है। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब गुरुग्राम के एमजी रोड पर विदेशी युवती को लिफ्ट देने के बहाने ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया हो। आपको बता दें कि एमजी रोड पर इस तरह की वारदात आम है लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि एमजी रोड पर भारी पुलिस बल तैनाती का दावा करने वाली गुरुग्राम पुलिस बेख़ौफ़ अपराधियों के सामने बौना साबित हो रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!