सदाचार स्थल पर हवन कर मनाई गई पूर्व पीएम गुलजारीलाल नंदा की जयंती

Edited By Saurabh Pal, Updated: 04 Jul, 2023 03:53 PM

former pm gulzarilal nanda birth anniversary celebrated in kurukshetra

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में मंगलवार को सदाचार स्थल पर हवन यज्ञ कर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न गुलज़ारी लाल नंदा की जंयती मनाई गई। जिसमें गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, विधायक  सुभाष सुधा व स्वामी हरिओम परिव्राजक सहित अन्य गणमान्यों ने शिरकत की।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में मंगलवार को सदाचार स्थल पर हवन यज्ञ कर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न गुलज़ारी लाल नंदा की जंयती मनाई गई। जिसमें गीता मनीषी, स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, विधायक  सुभाष सुधा व स्वामी हरिओम परिव्राजक सहित अन्य गणमान्यों ने शिरकत की। इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानन्द महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र का वर्तमान स्वरूप गुलजारी लाल नन्दा के संकल्प निष्ठा का परिणाम है। साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी इंग्लैंड में होगा।

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद  महाराज ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कुरुक्षेत्र का वर्तमान स्वरूप गुलजारीलाल नंदा के संकल्प व निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यदि जड़े मजबूत हों तो वृक्ष, टहनियां, पत्ते लहलहाते हैं। कुरुक्षेत्र का यही स्वरूप गुलजारी लाल नंदा के संकल्प के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिवस है। इसके साथ ही स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि जियो गीता के आह्वान पर आगामी 7 से 9 जुलाई तक यूके इंग्लैंड में लस्टर गीता फेस्टिवल का आयोजन होगा, क्योंकि समस्याएं बढ़ रही हैं और मानव जीवन की समस्याओं का समाधान भगवत गीता में ही निहित है।

वहीं इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नंदा को कुरुक्षेत्र से बहुत लगाव था। उन्होंने कुरुक्षेत्र के उत्थान में जो योगदान दिया वह अविस्मरणीय है।

                           (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)      

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!