दादरी पहुंचे पूर्व सीएम ने सतपाल के निधन पर जताया शोक, कहा- बड़े कर्तव्य निष्ठ व सुलझे हुए नेता थे सांगवान

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Mar, 2025 03:46 PM

former cm reached dadri and expressed grief over the death of satpal

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल आज चरखी दादरी पहुंचे। यहां मनोहर लाल पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निवास पर शोक जताने पहुंचे।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल आज चरखी दादरी पहुंचे। यहां मनोहर लाल पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निवास पर शोक जताने पहुंचे। पूर्व सीएम ने पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बेटे सुनील सांगवान सहित परिवार को सांत्वना दी। 

PunjabKesari

बड़े कर्तव्य निष्ठ व सुलझे हुए नेता थे सतपाल सांगवान- पूर्व सीएम खट्टर 

इस दौरान मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा कि पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान प्रदेश के बड़े कर्तव्य निष्ठ व सुलझे हुए नेता थे। उनके जाने से ना केवल क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश में शोक है। उनकी सोच हमेशा विकास कार्य पूरे करवाने की रही थी और इसलिए ही वे भाजपा के साथ जुड़कर विकास को आगे बढ़ाने के लिए जुड़े। अब उनके बेटे विधायक सुनील सांगवान अपने क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाएंगे।

PunjabKesari

मनोहर लाल ने पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को एक अनुभवी राजनेता बताया है और कहा कि सांगवान के वर्चस्व देखते हुए उनके बेटे सुनील सांगवान को भाजपा ने टिकट दिया तो वे विधायक बने। अब सुनील सांगवान उनके बचे कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी सतपाल सांगवान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके जाने से हरियाणा प्रदेश को बड़ी क्षति पहुंची है। उनकी सोच हमेशा दादरी के विकास व हरियाणा प्रदेश को आगे बढ़ाने की रही है। उनके जाने से राजनीतिक व सामाजिक तौर पर बड़ी क्षति पहुंची है। वहीं इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला, पूर्व सांसद रमेश कौशिक, राजीव जैन, एचपीएससी मेंबर विजय वत्स सहित अनेक नेताओं व गणमान्य लोगों ने भी शोक जताया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!