CSC की काली करतूत से उठा पर्दा, पहले बच्चियों का अश्लील Content तैयार किया, फिर ब्लैकमेल कर...

Edited By Isha, Updated: 06 Jun, 2025 10:53 AM

first they prepared pornographic content of girls then blackmailed

हांसी के एक गांव में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) चलाने वाले संचालक सोमनाथ ने 10-15 बच्चियों को यौन प्रताड़ना का शिकार बनाया है। इनमें से दो वीरवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश

हिसार: हांसी के एक गांव में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) चलाने वाले संचालक सोमनाथ ने 10-15 बच्चियों को यौन प्रताड़ना का शिकार बनाया है। इनमें से दो वीरवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश हुई। काउंसिलिंग के दौरान उन्होंने बताया कि उनके साथ पांच साल से यौन शोषण हो रहा था। इनमें एक की आयु 11 और दूसरी की 13 साल बताई जा रही है। इससे पहले दंडाधिकारी आशुतोष की अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आगे यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा।

 
सूत्रों के अनुसार, उसने पहले इन बच्चियों के अश्लील कंटेट तैयार किए और बाद में ब्लैकमेल कर प्रताड़ित करने लगा। उसने यौन शोषण से जुड़ी कुछ सामग्री को इंटरनेट पर भी अपलोड किया था। इन बच्चियों के अलावा एक-दो युवतियां भी पीड़ित हो सकती हैं। आरोपी सोमनाथ के खिलाफ 29 मई को मामला दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि आरोपी इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से अश्लील वीडियो और तस्वीरें न केवल बनाता था, बल्कि उन्हें ब्राउज, संग्रह, अपलोड और आदान-प्रदान भी करता था। उसने बड़ी मात्रा में बाल यौन शोषण सामग्री अपने पास स्टोर कर रखी थी। सीबीआई ने 3 जून को आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ यौन शोषण, धमकी, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव के लोग इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। जांच टीम ने मंगलवार व बुधवार को आरोपी व पीड़ितों से बंद बार पूछताछ की गई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!