Haryana: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा शाहाबाद, बदमाशों ने होटल पर फायरिंग कर फेंकी कौशल गैंग व विदेशी नंबर की पर्ची

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Jun, 2025 12:15 PM

firing in shahabad of kurukshetra

हरियाणा में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आज सुबह-सुबह बदमाशों ने दिल्ली अमृतसर हाईवे पर शाहाबाद मारकंडा में होटल पर करीब दो दर्जन से ज्यादा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत मच गई।

शाहाबाद (रणदीप) : हरियाणा में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आज सुबह-सुबह बदमाशों ने दिल्ली अमृतसर हाईवे पर शाहाबाद मारकंडा में होटल पर करीब दो दर्जन से ज्यादा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अब हमलावरों की तस्वीरें सामने आई है। जिसमें वह फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।  

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह 5 बजे की है, जब दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और एक होटल पर पार्किंग एरिया में 20 राउंड फायर किए। इस फायरिंग में ग्राहकों की कुछ गाड़ियों का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि किसी की जान को नुकसान की खबर नहीं है। बदमाशों ने होटल पर एक पर्ची छोड़ी है, जिस पर कौशल चौधरी के नाम के साथ एक विदेशी मोबाइल नंबर लिखा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।  

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि नकाबपोश हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। यह गोलियां शांतनु मर्डर केस से चंद कदम की दूरी पर होटल पर चलाई गई। बता दें कि 13 जून की रात को दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर शराब कारोबारी शांतनु का गोलियां मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में एसटीएफ अंबाला ने कुछ दिन पहले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इस वारदात में सुजल नाम के शूटर को गिरफ्तार किया गया  था और रेकी करने वाले बलजिंदर व शुभम को भी STF ने काबू किया था। STF ने बताया था कि इसमें जेल से भी कुछ लोगों के नाम सामने आए है, उन्हें भी प्रोडक्शन वारंट पर लिया जा रहा है।

 PunjabKesari

डीएसपी रामकुमार ने बताया कि मामले की छानबीन के लिए कई टीमें गठित कर दी गई है। बाइक पर आए बदमाशों ने करीब 20 राउंड फायरिंग की है। फायरिंग में कोई जख्मी नहीं हुआ है। पर्ची को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!