पहले बजाई DOOR BELL; फिर ताबड़तोड़ FIRING, भाजपा युवा नेता के घर पर ATTACK

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 09 Jul, 2024 04:20 PM

firing at the house of bjp youth leader in haryana

हरियाणा में बदमाशों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां रंगदारियां मांगी जा रही है, वहीं दूसरी ओर अब खुद नेता भी बदमाशों से सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला कुरुक्षेत्र से सामने आया है, जहां बीती देर रात लाडवा के भाजपा युवा नेता अंकुश गोयल के घर...

कुरुक्षेत्र (रंदीप रोर): हरियाणा में बदमाशों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां रंगदारियां मांगी जा रही है, वहीं दूसरी ओर अब खुद नेता भी बदमाशों से सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला कुरुक्षेत्र से सामने आया है, जहां बीती देर रात लाडवा के भाजपा युवा नेता अंकुश गोयल के घर उस समय दहशत फेल गई। जब दो अज्ञात नकाबपोश द्वारा ताबातोड़ 7 राउंड फायरिंग की गई। 

PunjabKesari

PunjabKesari

भाजपा नेता अंकुश गोयल ने बताया कि देर रात लगभग 11 बजे जब वो अपने परिवार के साथ सोने की तैयारी में थे तो अचानक घर की डोर बेल बजी और उनकी पत्नी ने उन्हें घंटी बजने के बारे में जैसे ही बताया तो तुरंत गोलियों के चलने की आवाज भी सुनाई दी। उन्होंने दरवाजा न खोलते हुए तुरंत CCTV कैमरे चेक किए 2 अनजान शख्स नकाब लेपेटे हुए उन के घर पर गोलियों चला कर फरार हो गए और उन्होंने तुरंत लाडवा SHO को फोन किया और लाडवा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। 

PunjabKesari

PunjabKesari

घटना सूचना मिलने लाडवा सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी थी। सारे सुबूतो को इक्कठा किया जा रहा था। ताकि किसी तरह के नतीजे पर पहुंचा जा सके। हांलाकि अभी तक कोई धमकी या फिरौती जैसी कोई भी मांग नही की गई। फिर भी परिवार में दहशत का माहौल है। प्रशासन से सुरक्षा की मांग की जा रही है ताकि उनका परिवार सुरक्षित रह सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!