(VIDEO) हरियाणा पुलिसकर्मियों की पिटाई का वीडियो वायरल, डीजे बजा हुड़दंग मचा रहे युवकों को रोकने गए थे कर्मी
Edited By Nitish Jamwal, Updated: 04 Apr, 2024 01:35 PM
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक नशे की हालत में पुलिस वालों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं बेबस पुलिस भी वहां से भागती हुई नजर आ रही है।
फरीदाबाद (अनिल राठी): सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक नशे की हालत में पुलिस वालों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं बेबस पुलिस भी वहां से भागती हुई नजर आ रही है।
बता दें कि 21 मार्च की देर रात पुलिस को DJ बजाकर आमजन की शांति भंग की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ गाली गलौज और मारपीट हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खेड़ी पुल में मुकदमा दर्ज हुआ है।
पुलिस के साथ की गाली गलौज और मारपीट
बता दें कि 21 मार्च को इआरवी नंबर 184 की रात करीब 12.20 बजे रॉयल स्विमिंग पूल सेक्टर-86 में 15 से 20 लड़कों द्वारा शराब पीकर डीजे बजाकर शोर शराबा कर आम जन की शांति भंग करने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर इआरवी टीम मौके पर पहुंची उपस्थित लडकों को डीजे बंद करने के लिए कहा गया। लेकिन उन्होंने डीजे बंद नहीं किया और पुलिस टीम के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
इआरपी पुलिसकर्मी कृष्ण ने थाना में मामले की सूचना दी गई। सूचना पाकर ड्युटी ऑफिसर सब इंस्पेक्टर टीम सहित मौके पर पहुचें। जिसके बाद आरोपी गाली गलोच करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिसकर्मी कृष्ण की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना खेड़ी पुल में मुकदमा दर्ज किया गया।
3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
वारदात में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में रामानन्द, तुषार और विशाल का नाम शामिल है। आरोपी रामानन्द जवाहर कॉलोनी, आरोपी तुषार और विशाल बनिया वाडा बल्लभगढ़ के रहने वाले है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

हरियाणा में गैस सिलेंडर लीक होने से धमाका, अवैध तरीके से हो रहा था गैस रिफिलिंग का काम

हरियाणा की राजनीति में हलचल, फरीदाबाद के इन 3 दिग्गजों ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात

Faridabad news : डीटीपी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर, मौके पर मचा हड़कंप

Faridabad : केमिकल फैक्ट्री में हुआ बड़ा ब्लास्ट, चार दर्जन लोग आग में झुलसे, मौके पर मची अफरा-तफरी

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वाड टीम का बड़ा एक्शन, नशा तस्करों के ठिकानों पर की रेड, मचा...

हरियाणा की नन्हीं अर्शी बनी सबसे कम उम्र की स्पीड क्वीन, कहानी जान आप भी करेंगे सलाम

हरियाणा में अब बड़ी परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी, सीएम खुद करेंगे समीक्षा... जानिए क्या है Plan

हरियाणा के इस जिले में हो रही दूषित पानी की आपूर्ति, सैंपलों में मिला जानलेवा बैक्टीरिया, विभाग का...

फिर लौटी ठंड! हरियाणा के कई इलाकों में छाई गहरी धुंध, बारिश को लेकर पढ़ें मौसम की ताजा अपडेट

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इन दो प्राइवेट बैंक में बंद होंगे सरकारी खाते...जानिए क्या है वजह