रबड़ गोदाम में लगी भयंकर आग,  4 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Edited By Isha, Updated: 23 Feb, 2021 04:37 PM

fiery fire in rubber godown

फरीदाबाद के सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी के रबड़ गोदाम में भयंकर आग लग गई।    आग पर दोपहर लगभग 1 बजे तक पूरी तरह से काबू पाया जा सका। इस हादसे में किसी के हताहत होने का कोई समाचार नहीं मिला है।

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी के रबड़ गोदाम में भयंकर आग लग गई।    आग पर दोपहर लगभग 1 बजे तक पूरी तरह से काबू पाया जा सका। इस हादसे में किसी के हताहत होने का कोई समाचार नहीं मिला है।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार सोहना रोड स्थित सरूरपुर औद्योगिक इलाके में गली नंबर 3 स्थित टीसीएस कंपनी का है, जहां रबड़ और पॉलिथीन का काम होता है। सुबह कंपनी बंद थी और कंपनी के बाहर किसी ने कूड़े में आग लगा दी। यह आग अंदर रबड़ गोदाम तक जा पहुंची और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और पुलिस में दमकल कर्मियों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया।
PunjabKesari
प्रत्यक्षदर्शी बबलू की माने तो वह अपनी गाड़ी का कांटा करवाने आया था और उसने देखा कि कांटे के सामने बड़ी भयंकर आग लगी हुई है। उसने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह बुझा नहीं सका। वही आग बुझाने पहुंचे दमकल कर्मी की माने तो किसी ने कंपनी के बाहर कूड़े में आग लगा दी और यह कूड़े की आग अंदर तक पहुंच गई। फिलहाल में आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!