स्टेट बैंक के एटीएम में लगी भयंकर आग, पूरी मशीन जलकर राख

Edited By Isha, Updated: 20 May, 2020 05:03 PM

fierce fire in state bank s atm entire machine burnt to ashes

सोनीपत के खरखोदा में आज सुबह 5 बजे बैंक एटीएम में भयंकर आग लगने से मशीन जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और साथ ही दमकल विभाग को इस संबंधी सूचना

सोनीपत(पवन राठी)-  सोनीपत के खरखोदा में बस स्टैंड के पास एसबीआई के एटीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिसके बाद देखते ही देखते एटीएम मशीन भी जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और इसकी सूचना एसबीआई के अधिकारियों को दी।

जानकारी के अनुसार अल सुबह 5 बजे के आसपास शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई, जिसके बाद देखते ही देखते एटीएम मशीन में रखा कैश भी जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाया, हालांकि अभी तक ये स्पष्ठ नही हो पाया है कि एटीएम मशीन में कितना कैश था।

थाना खरखोदा एसएचओ मनदीप सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से सुबह 5:00 बजे के मशीन में आग लग गई थी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाकर आग पर काबू पाया गया है, एसबीआई बैंक के कर्मचारियों को इसकी सूचना दे दी गई है अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि एटीएम में कितना कैश था, हालांकि एटीएम मशीन जलकर राख हो गई है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!