चंडीगढ़ सेक्टर 17 में शोरूम में लगी भीषण आग

Edited By Shivam, Updated: 06 Apr, 2020 05:26 PM

fierce fire in showroom in chandigarh sector 17

सेक्टर 17 स्थित एक शोरूम के टॉप फ्लोर पर आग लगने से हड़कंप मच गया, जिसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने काफी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने कोशिश में जुट गए।

चंडीगढ़ (धरणी): सेक्टर 17 स्थित एक शोरूम के टॉप फ्लोर पर आग लगने से हड़कंप मच गया, जिसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने काफी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने कोशिश में जुट गए।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर 17 के एससीओ नंबर 88-89 की टॉप फ्लोर जोकि टचस्टोन के नाम पर है, जिसमें आईलेट्स की क्लास लगती है। बिल्डिंग में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे धुआं उठता देखा गया। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि टॉप फ्लोर पूरी जलकर राख हो गया।

PunjabKesari, haryana

वहीं तेज हवा के कारण साथ लगती बिल्डिंग की थर्ड फ्लोर पर पोशाक नाम पर कपड़ों का शोरूम था, उसमें भी आग लग गई। मौके की सूचना पाते ही थाना 17 के प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!