Edited By Mohammad Kumail, Updated: 13 Jun, 2023 09:10 PM

शहर के राई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फीम नाम की फैक्ट्री में दोपहर को अचानक आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने फैक्ट्री ने निकल कर अपनी जान बचाई...
सोनीपत (सन्नी मलिक) : शहर के राई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फीम नाम की फैक्ट्री में दोपहर को अचानक आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने फैक्ट्री ने निकल कर अपनी जान बचाई। गनीमत रही किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने से फैक्ट्री में मौजूद करीब 4 गाड़िया जलकर राख हो गई। सूचना पर फायर की करीब 8 से 10 गाड़िया मोके पर पहुँची और आग बुझाने का प्रयास किया।
बता दें कि फैक्ट्री में ऑटो मोबाइल के पार्ट बनाने का काम किया जाता है। आग उस समय लगी जब फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी खाना खा रहे थे। उस समय फैक्ट्री के दूसरे फ्लोर पर आग लग गई। जिसके बाद फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचाकर फैक्ट्री से बाहर निकले। बताया जा रहा है कि जिस समय फैक्ट्री में आग लगी उस समय फैक्ट्री में करीब 1200 लोग मौजूद थे। गनीमत रही किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं सूचना पर फायर की गाड़ियां, खरखोदा, गन्नौर, कुंडली, राई व बड़ी से करीब 10 गाड़िया मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। करीब 3 से 4 घंटे तक आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
जनाकारी देते हुए फायर अधिकारी आरएस दहिया ने बताया कि फायर की करीब 20 गाड़िया मौके पर पहुँची है और आग बुझाने का प्रयास किया। करीब आग बुझाने में 3 से 4 घण्टे तक काबू पाया गया है। वही आग लगने का कारण शार्ट शर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)